Latest News

भारी बारिश और नदियों के रौद्ररूप से दहला पंजाब, कई जिलों में बाढ़ का कहर.

जम्मू काश्मीर और पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भीषण हालात पैदा कर दिये हैं. भारी बारिश के चलते ज्यादातर नदियां ऊफान पर हैं. ऐसे में बांधों पर भी दबाव बढ़ने लगा है. पानी के प्रेशर देखते हुए बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है. जिससे बाढ़ का पानी अब खेतों में घुस रहा है. अब तक पंजाब में 150 से अधिक गांव डूब चुके हैं. खेतों से लेकर लोगों के घरों तक में पानी भर गया है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसलें तबाह हो गई हैं और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

इन इलाकों में है सबसे भीषण स्थिति

सबसे अधिक प्रभावित जिले पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोजपुर बताए जा रहे हैं. फिरोजपुर में बीएसएफ की दो चेक पोस्ट भी बाढ़ की चपेट में हैं. पानी के फ्लो को देखते हुए पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे बंद हो गया है, जबकि कई गांवों का सड़क से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है. कई जगह घरों में छह-छह फुट तक पानी भर गया है और लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं.

पौंग बांध और रणजीत सागर बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, वहीं भाखड़ा बांध से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कई और इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. भारी बारिश के चलते पाकिस्तान के पंजाब में रावी नदी में उफान के कारण करतारपुर क्षेत्र भी पूरी तरह जलमग्न हो गया है और परिसर में 5 से 7 फुट तक पानी भर गया है.

सेना और  NDRF टीमें बचाव कार्य में जुटी

इस आपात स्थिति में सेना, NDRF, SDRF, BSf  की टीमें बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई हैं. रक्षक दल मोटरबोट की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं.

मौसम विभाग ने 31 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

5 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

5 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

6 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

6 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

6 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

7 hours ago