Trending News

इटावा में पकड़ा गया नकली लोको पायलट, दो साल से ट्रेन में कर रहा था खेल! रेलवे की लापरवाही पर उठ रहे सवाल?

आज कल पूरे देश में नकली और असली का फर्क करना मुश्किल हो गया है. कभी दवाइयां तो कभी दूध तो कभी नकली सब्जियां बरामद होती रहती है. लेकिन क्या हो की अगर किसी ट्रेन का चालक ही नकली निकल जाए. ऐसा होता है तो एक साथ हजारों जिंदगियां ख़तरे में पड़ जाएंगी.

कुछ ऐसा ही हुआ है इटावा रेलवे स्टेशन पर, गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया. कालका नेताजी एक्सप्रेस के इंजन में एक युवक बड़ी सहजता से बैठा हुआ था और खुद को ट्रेन का लोको पायलट बता रहा था. लेकिन कुछ देर बाद असली ड्राइवर राजेंद्र कुमार मीणा की नजर उसकी हरकतों पर पड़ी ड्राइवर को लगा कि युवक ट्रेन चलाने के तरीके और इंजन के संचालन से अनजान है. उसने बातचीत के दौरान भी कई बार गड़बड़ियां कीं. यहीं से राजेंद्र मीणा को शक गहराया कि कहीं यह युवक असली पायलट न होकर कोई फर्जी तो नहीं. उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी और ट्रेन को इटावा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रोकने का आदेश मिला.

2 साल से रेलवे को दे रहा था धोखा!

प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ट्रेन रोकी गई तो रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी को इंजन से उतारकर दबोच लिया. उसकी पहचान आकाश कुमार, निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई. गिरफ्तारी के वक्त उसने पूरी वर्दी पहन रखी थी, गले में नकली आईडी कार्ड और नाम पट्टी लटक रही थी. उसके पास से लाल और हरी झंडियां व लॉग बुक भी मिली. जांच में खुलासा हुआ कि आकाश सिर्फ दसवीं तक पढ़ा है, लेकिन पिछले दो सालों से अलग-अलग ट्रेनों में फर्जी पायलट बनकर घूम रहा था. बताया जा रहा है कि उसका एक दोस्त असली लोको पायलट है, उसी को देखकर उसने वर्दी और पहचान पत्र का इंतजाम कर लिया और खुद को रेलवे का अधिकारी बताने लगा. पुलिस को शक है कि वह नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी भी करता रहा है.

पुलिस कर रही आतंकी एंगल की जांच?

पूछताछ में आरोपी बार-बार यही कहता रहा कि वह सिर्फ टिकट के पैसे बचाने के लिए ऐसा करता था. मगर RPF और GRP को यकीन नहीं है, उन्हें आशंका है कि इस पूरे खेल के पीछे कोई बड़ा गिरोह या धोखाधड़ी का नेटवर्क हो सकता है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार, युवक को जीआरपी इटावा के हवाले कर दिया गया है. कार्रवाई में महिला कांस्टेबल चांदनी और अन्य जवानों की अहम भूमिका रही. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टूंडला में भी एक नकली टीटीई पकड़ा गया था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. अब यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे इन मामलों की गहराई से जांच कर रहा है और सुरक्षा घेरा और सख्त करने की तैयारी में है.

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

3 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

5 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

6 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

7 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

8 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago