हुगली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और जनप्रतिनिधियों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हुगली जिले का है, जहाँ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी पर प्रदर्शनकारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पथराव के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सांसद मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक, सांसद कल्याण बनर्जी टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपने चंडीतला पुलिस स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद उग्र प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया।
बीजेपी पर लगा आरोप: टीएमसी सांसद ने इस पूरे हमले और मारपीट के पीछे सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है।
यह हमला कोई इकलौती घटना नहीं है। इससे ठीक पहले दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में टीएमसी के कद्दावर नेता और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी इसी तरह का हिंसक हमला हो चुका है।
बैक-टू-बैक हुए इन दो बड़े हमलों ने राज्य की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जब केंद्रीय सुरक्षा और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सांसदों पर सरेआम पत्थर चल रहे हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। आगामी दिनों में इस मुद्दे पर बंगाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक पारा और चढ़ना तय है।
जहाँ पूरी दुनिया एलन मस्क की कंपनी 'न्यूरालिंक' (Neuralink) के क्लिनिकल ट्रायल पूरे होने का…
नई दिल्ली: इतिहास में जब भी मुगल, राजपूत या अन्य बड़े राजवंशों के महलों की…
नई दिल्ली: आज भले ही कंक्रीट और आरसीसी की छतों का दौर हो, लेकिन कभी…
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े इमोशनल पलों में से एक बेहद करीब आ चुका…
स्कैन, पे और डन, चाय की टपरी से लेकर लग्जरी मॉल्स तक, हमारी लाइफस्टाइल का…
दुनिया भर में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक देकर चिंता…