रिग्रेट या ड्रामा? चैतन्य की अजीब टाइमिंग
साउथ इंडस्ट्री में इस हफ्ते का सबसे बड़ा ड्रामा वायरल है. एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभू ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ शादी करके सबको सरप्राइज दे दिया है. 1 दिसंबर को उनकी इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन असली ‘ट्विस्ट’ तब आया जब उनके एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य ने एक पोस्ट ड्रॉप किया जिसकी टाइमिंग पर हर कोई शॉक हो गया.
टाइमिंग इतनी अजीब क्यों?
सामंथा और राज की शादी की तस्वीरें वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद, नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेब सीरीज़ ‘धूता’ की सेकंड एनिवर्सरी के बारे में पोस्ट किया. चैतन्य ने ‘धूता’ से एक इंटेंस लुक शेयर करते हुए क्रिएटिविटी और ईमानदारी की बात की, जिसका मतलब था कि अच्छा काम करने पर ऑडियंस कनेक्ट करती है.
फैंस ने कंटेंट को इग्नोर किया और उनका सारा फोकस इस बात पर रहा कि ये पोस्ट ठीक उसी दिन क्यों आया, जिस दिन सामंथा की शादी थी? सामंथा के फेंस इसे ‘कोइन्सिडेंस’ नहीं बल्कि सामंथा की शादी पर चैतन्य का इनडायरेक्ट रिएक्शन माना गया है.
सोशल मीडिया पर ‘मीम-फेस्ट’
नागा के पोस्ट करते ही सामंथा के फेंस नागा चैतन्य के कमेंट सेक्शन में उनका जमकर मज़े लिए और उनको ट्रोल भी किया.
कुछ यूज़र्स ने तो कमेंट सेक्शन में सीधा नागा चैतन्य से सवाल किया की: क्या आपने भी अटेंड की सामंथा की शादी (Did you attend sam marriage bro?) सबसे ज़्यादा वायरल कमेंट था, जो उनके ब्रेकअप को दिखाता रहा मोस्ट ऑफ़ यूज़र्स ने नागा पे तंज कसते हुए कहा की: ‘Naga’s Face After Losing Diamond’.
कई लोगों ने कहा कि ये ‘धूता’ का प्रमोशन नहीं, बल्कि सामंथा की ‘लाइमलाइट डाइवर्ट’ करने का क्लियर ‘पब्लिसिटी स्टंट’ है नागा चैतन्य का.
मूविंग ऑन, बट नॉट फॉर फैंस
भले ही सामंथा (राज निदिमोरु से) और नागा चैतन्य (शोभिता धुलिपाला से, 2024 में शादी) दोनों अपनी-अपनी नई ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन 2017 से 2021 तक के उनके रिश्ते का साया आज भी उन पर है. और उनके फैंस के लिए उनका हर मूव आज भी ‘ब्रेकिंग न्यूज़’ है.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…
नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…
कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…