Trending News

बिहार में क्या वाकई कमजोर पड़ रही है JDU? BJP ने कब्जाया सत्ता का ‘पावर सेंटर’!

पटना. बिहार में भले ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हों, लेकिन नई सरकार में उनका प्रभाव पहले की तुलना में काफी कम होता दिखाई दे रहा है. बीजेपी ने भले ही उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दे रखी हो, लेकिन सरकार में उनकी भूमिका लगातार कमजोर होती जा रही है. नई सरकार में बीजेपी उन सभी प्रमुख विभागों को अपने पास रखती दिख रही है, जो पहले जेडीयू के पास हुआ करते थे.

गृह विभाग पर नियंत्रण मिलने के बाद अब बिहार विधानसभा का स्पीकर भी बीजेपी का ही होने जा रहा है. ऐसे में साफ है कि नई सरकार में बीजेपी का कद लगातार बढ़ रहा है, जबकि जेडीयू की ताकत सीमित होती दिख रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू नेता-मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीजेपी के प्रेम कुमार आज विधानसभा के स्पीकर चुने जाएंगे, क्योंकि उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है. इससे स्पष्ट है कि प्रेम कुमार निर्विरोध चयनित होंगे.

विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रेम कुमार को व्यापक अनुभव है और उनके नेतृत्व में सदन सुचारू रूप से चलेगा.

इस तरह देखा जाए तो गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष, दोनों ही महत्वपूर्ण पद अब बीजेपी के पास हैं.विपक्ष भी लगातार आरोप लगा रहा है कि सत्ता में भले ही नीतीश कुमार हों, लेकिन जेडीयू को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है.

news desk

Recent Posts

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

15 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

15 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

16 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

17 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

18 hours ago