Categories: Uncategorized

DRDO ने हासिल की बड़ी कामयाबी, ‘ प्रलय ’ परीक्षण लगातार हुए सफल


भारत की रक्षा तकनीकी क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता का सुनहरा अध्याय जुड़ गया है. डीआरडीओ द्वारा विकसित स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर परीक्षण किया गया . 28 और 29 जुलाई को लगातार हुए इस परिक्षण में मिसाइल ने बेहद सटीक निशाना साधते हुए सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को भेदा.
इस परिक्षण का उद्देश्य मिसाइल की न्यूनतम और अधिकतम रेंज की जांच करना था.


क्या है ‘ प्रलय ’ मिसाइल की खासियत ?
• प्रलय की मारक क्षमता रेंज 150 km से 500 km तक है , इससे यह रणनीतिक जगहों को बेहद सटीकता के साथ निशाना बनाकर भेद सकती है.
• इसमें उन्नत नेविगेशन सिस्टम को लगा है जिससे यह मिसाइल सुपरसोनिक गति से उड़ान भरते हुए शत्रु के वायु रक्षा प्रणाली को चकमा दे सकती है.
• 5 टन वजनी यह मिसाइल 350 से 700 किलोग्राम तक का पारंपरिक विस्फोटक ले जाने में सक्षम है.
• यह युद्ध मैदान में शत्रु को त्वरित जवाब देने में सक्षम है.

कहा जा सकता है कि प्रलय मिसाइल के सफल परीक्षण ने जहां एक ओर भारत को रक्षा तकनीकि में बढ़त दिलाई है वहीं दूसरी ओर दुनिया के सामने भारत की सैन्य ताकत भी प्रदर्शित की है.

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

12 minutes ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

34 minutes ago

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…

2 hours ago

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…

2 hours ago

Bengaluru Tragedy: 11 महीने के बेटे की मौत के बाद मां ने दी जान…  सुसाइड लेटर पर पति ने उठाये सवाल

बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट के भैरवेश्वर नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

2 hours ago

AAP में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, क्या पार्टी में भी होगी छुट्ट ?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

2 hours ago