डॉ. मृदुल शुक्ल: आंदोलन से ग्रामीण विज्ञान तक
अयोध्या रामजन्म भूमि मंदिर का आगामी ध्वजारोहण कार्यक्रम आने वाले 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. कार्यक्रम में कई वीवीआईपी हस्तियां भी शामिल होंगी. जिसमें डॉ मृदुल शुक्ल को भी आमंत्रित किया गया है.
कौन है मृदुल शुक्ल ?
डॉ. मृदुल शुक्ल, 1994 से 1997 तक इस्लामीकरण विरोधी सेना (शंखनाद) के कमांडर रहे हैं. ये संगठन राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने और जन जागरण के उद्देश्य से तत्कालिक विश्व हिंदू परिषद और संतों (जैसे महंत अवैद्यनाथ जी, महंत परमहंस दास जी, अशोक सिंघल जी) के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था.
अपने छात्र जीवन में साकेत कॉलेज, अयोध्या से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री का चुनाव जीतने वाले डॉ. शुक्ल आज CSIR-NBRI, लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और अपने शोध तथा वैज्ञानिक आउटरीच कार्यों के लिए देश-विदेश में विख्यात हैं. उन्हें सरजू रत्न पुरस्कार, भारत विभूषण पुरस्कार, विज्ञान गौरव सम्मान, और युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (उत्तर प्रदेश सरकार) जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. हाल ही में उन्हें लखीमपुर के गोला गोकर्ण नाथ में अटल बिहारी वाजपई वैज्ञानिक आउटरीच उत्कृष्ट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.
इन उपलब्धियों के बावजूद, उनका मन हमेशा ग्रामीण भारत की ओर आकर्षित रहा. अपने पैतृक गांव खखाइजखोर (गोरखपुर) के पिछड़ेपन को देखकर उन्होंने “ग्रामीण इलाकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न” करने का संकल्प लिया. अपनी नौकरी से छुट्टी के दिनों (शनिवार और रविवार) में, वो देश-विदेश के वैज्ञानिकों के काफिले को लेकर गांव-गांव जाते हैं, सरल हिंदी भाषा में विज्ञान के विषयों पर व्याख्यान देते हैं और ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हैं.
उन्होंने लखनऊ के कल्ली ग्राम में 10 किलोमीटर का ग्रीन बेल्ट तैयार कराया और विज्ञान-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत की. उन्होने ‘पेड़ पौधों द्वारा गंगा नदी प्रदूषण का प्रबंधन’ पुस्तक भी लिखी है.
नई दिल्ली/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के अंदर चल रही खींचतान अब ऐसे मोड़ पर पहुंच…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच तल्खी अब…
नई दिल्ली/मुंबई। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर बड़े सांगठनिक बदलाव के बीच राज्यसभा सांसद…
वाशिंगटन/तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव में अब एक नया मोड़ आता नजर…
दुनिया भर में बच्चों में कैंसर आज भी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, लेकिन…