Trending News

‘क्या भगवान राम में आस्था है?’ राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की रेस में उम्मीदवारों से पूछे गए ये सवाल, जानें इंटरव्यू में क्या-क्या हुआ

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों के साक्षात्कार की शुरुआत हुई। कुल 18 उम्मीदवारों को इस पद के लिए चुना गया है, जिनमें से पहले दिन आठ उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ। करीब 40 से 50 मिनट चले इन साक्षात्कारों में उम्मीदवारों से प्रशासनिक क्षमता के साथ उनकी धार्मिक आस्था और हिंदू रीति-रिवाजों से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए।

सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों से पूछा गया कि क्या उन्हें भगवान राम में आस्था है। इसके अलावा जनेऊ पहनने, शाकाहारी भोजन करने और शराब के सेवन से जुड़े सवाल भी किए गए। उनसे यह भी जानने की कोशिश की गई कि वे हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कपड़े पहनने में सहज होंगे या नहीं।

धार्मिक आस्था से लेकर राम मंदिर को लेकर विजन तक सवाल

साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों से उनकी धार्मिक आस्था के अलावा राम मंदिर को लेकर उनकी सोच और भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े सवाल भी पूछे गए। इस पद के लिए चुने गए 18 उम्मीदवारों में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी, एक पूर्व आईपीएस अधिकारी और चार पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

पहले दिन साक्षात्कार देने वालों में पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र का नाम शामिल है। पूर्व आईएएस अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और समीर पांड्या भी इस पद की दौड़ में हैं।

चार दिन और चलेगी साक्षात्कार प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, पहले दिन 18 में से आठ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। बाकी उम्मीदवारों की प्रक्रिया आने वाले दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया करीब चार दिन और चल सकती है।

सभी 18 उम्मीदवार सोमवार देर रात अयोध्या पहुंच गए थे। उन्हें न्यास की ओर से निर्धारित स्थानों पर ठहराया गया। साक्षात्कार अयोध्या स्थित राम मंदिर के तीर्थयात्री सुविधा केंद्र के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया जा रहा है।

18 में से तीन नाम होंगे तय, न्यास करेगा अंतिम फैसला

साक्षात्कार समिति 18 उम्मीदवारों में से तीन नामों का चयन कर उन्हें मंदिर न्यास के पास भेजेगी। इसके बाद न्यास इन तीन नामों में से किसी एक को पूर्णकालिक सीईओ के पद के लिए अंतिम रूप देगा।

साक्षात्कार समिति में उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हवारे शामिल हैं।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोप सामने आने के बाद न्यास ने पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया था। इसी पद के लिए अब चयन प्रक्रिया चल रही है।

vineet verma

Recent Posts

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध अब पर्यावरण प्रदूषण…

14 minutes ago

अलविदा बप्पा! लालबागचा राजा की विदाई के साथ मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, 21 घंटे चला विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लालबागचा राजा और चिंचपोखलीचा चिंतामणि की विदाई के…

25 minutes ago

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…

2 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए नेताओं पर दांव?

16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8…

2 hours ago

Team India ODI Squad: भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए पूरी लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…

2 hours ago

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…

3 hours ago