Trending News

सुबह उठने के बावजूद भी आती है नींद, शरीर रहता है थका हुआ ? जाने कैसे हो सकता है सब ठीक ..

अक्सर लोग मानते हैं कि अगर रात में 7 से 8 घंटे की नींद पूरी हो जाए तो सुबह शरीर पूरी तरह ताज़गी से भरपूर महसूस होगा। डॉक्टर भी अच्छी सेहत के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है, शरीर भारी लगता है और काम करने का मन नहीं करता। आजकल यह परेशानी काफी लोगों में देखने को मिल रही है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं, देर रात तक जागते हैं या जिनकी दिनचर्या तय नहीं होती। ऐसा क्यों हो रहा है? चलिए जानते हैं कि किन वजहों से नींद लेने के बाद भी बॉडी थकी-थकी सी रहती है?

मोबाइल और लैपटॉप की आदत बन रही वजह

आजकल ज्यादातर लोग सोने से पहले मोबाइल चलाते हैं या लैपटॉप पर काम करते हैं। देर रात तक स्क्रीन देखने से आंखों और दिमाग को आराम नहीं मिल पाता। इसका असर नींद पर पड़ता है और सुबह उठने पर सिर भारी लग सकता है।

शरीर में जरूरी चीजों की कमी

कई बार शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्व कम होने से भी हर समय थकान बनी रहती है। धूप कम मिलने, सही खाना न खाने या अनियमित दिनचर्या की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर बिना वजह लंबे समय तक थकान बनी रहे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

रात में चाय-कॉफी या मीठा लेना

कुछ लोग रात में देर तक चाय, कॉफी, चॉकलेट या मीठी चीजें लेते हैं। इससे शरीर को आराम मिलने में दिक्कत होती है और नींद का असर कम हो जाता है। भले ही नींद का समय पूरा हो जाए, लेकिन सुबह शरीर हल्का नहीं लगता।

तनाव भी बनता है बड़ी वजह

अगर मन में चिंता ज्यादा हो, काम का दबाव हो या दिमाग लगातार व्यस्त रहे तो शरीर सोते समय भी पूरी तरह शांत नहीं हो पाता। ऐसे में नींद के बाद भी थकान बनी रह सकती है।

सोने-जागने का समय तय होना जरूरी

हर दिन अलग समय पर सोना और उठना भी शरीर की आदत बिगाड़ देता है। अगर रोज एक तय समय पर सोया जाए और सुबह समय से उठा जाए तो शरीर बेहतर महसूस करता है।

रात में बार-बार आंख खुलना, करवट बदलते रहना या हल्की नींद आना शरीर को पूरा आराम नहीं दे पाता। ऐसे में सुबह उठने पर लगता है जैसे नींद पूरी ही नहीं हुई। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके सुबह की थकान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

news desk

Recent Posts

पीरियड्स का तेज दर्द ! मां बनने में भी आ सकती है दिक्कत! महिलाओं में क्यों तेज़ी से बढ़ रही ये बीमारी ?

हर महीने होने वाला पीरियड दर्द अगर सामान्य से ज्यादा हो, लंबे समय तक बना…

47 minutes ago

Facebook पर कॉपी कंटेंट डालने वालों की खैर नहीं, Meta ने लागू किए नए नियम;क्रिएटर्स के लिए बड़ी राहत

अगर आप Meta के प्लेटफॉर्म Facebook पर कंटेंट बनाते हैं, तो अब आपके लिए एक…

12 hours ago

पूर्व CJI रंजन गोगोई की राज्यसभा से विदाई, 6 साल में न ज्यादा सवाल न ज्यादा बहस; नामांकन पर पुराना विवाद फिर चर्चा में

भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई का संसदीय कार्यकाल आज…

13 hours ago

लखनऊ में CM योगी का बड़ा ऐलान, 90 हजार लाभार्थियों को अनुदान; माफिया कब्जे वाली जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे घर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आवास योजनाओं को लेकर सरकार ने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया।…

14 hours ago

ममता बनर्जी Vs शुभेंदू अधिकारी! भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को उतार कर ममता को घेरने की कोशिश, 2021 में भी दे चुके हैं शिकस्त

नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।…

14 hours ago

इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है Honda: भारत में ‘Zero Alpha’ SUV की टेस्टिंग शुरू, जानें क्या होगा खास

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Honda Cars India ने इलेक्ट्रिक व्हीकल…

14 hours ago