लखनऊ । केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब रोमांचक जीत के साथ अपने नाम कर लिया।
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने चौक स्टेडियम की टीम को 13-11 से हराया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि उपक्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डा सुमंत कुमार पाण्डेय, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मो तौहीद, जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव व अन्य मौजूद रहे।
इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने आरडीएसओ को 12-9 से और चौक स्टेडियम ने गुरुकुल अकादमी को 16-11 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।
नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…
मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…
यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…
नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…
नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…