Trending News

एक नाम, एक चेहरा और अलग अलग राज्यों में वोटिंग की तस्वीरें! कौन है प्रभात कुमार? कांग्रेस ने EC पर उठाए सवाल

वोट चोरी और एक ही शख्स के कई जगह वोट देने के आरोपों की चर्चा इस वक्त देश में चल रही है. इसी बीच बिहार में हुए मतदान को लेकर भी दावा किया जा रहा है कि एक ही शख्स कई जगह वोटिंग कर रहे हैं. पहले कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा पर सवाल उठाया. दरअसल राकेश सिन्हा ने बिहार के पहले फेज के मतदान में वोटिंग के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसके बाद लोगों ने सवाल उठाया कि अभी कुछ महीनों पहले हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में राकेश सिन्हा ने वोटिंग की फोटो शेयर की थी. तो क्या राकेश सिन्हा ने दिल्ली और बिहार दोनों जगह वोटिंग की.

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रभात कुमार नाम के किसी शख्स पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में प्रभात कुमार के एक्स हैंडल का अलग अलग समय का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया गया है. जिसके मुताबिक ये प्रभात कुमार बिहार, उससे पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में वोटिंग के बाद का अपना फोटो शेयर करता नजर आ रहा है.

सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा है कि ‘यह उत्तराखंड BJP के नेता प्रभात कुमार हैं

8 नवंबर, 2025: इन्होंने बिहार में अपना वोट डाला

23 जनवरी, 2025: इन्होंने उत्तराखंड में देहरादून नगर निगम चुनाव के दौरान वोट डाला

19 अप्रैल, 2024: इन्होंने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डाला

14 फरवरी, 2022: इन्होंने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान वोट डाला

11 अप्रैल, 2019: इन्होंने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डाला

18 नवंबर, 2018: को उन्होंने उत्तराखंड में देहरादून नगर निगम चुनाव के दौरान वोट डाला और ग़ज़ब बात तो यह है कि उत्तराखंड में इनका EPIC नंबर अभी भी ऐक्टिव है. तो यह बिहार में कैसे वोट कर रहे हैं? मतलब इनका बिहार में भी EPIC नंबर है. ग़ज़ब फर्ज़ीवाड़ा चल रहा है चुनाव आयोग मुंह में दही जमाये बैठा है और चरणचुंबक मीडिया के मुंह से शब्द नहीं फूटेगा’

दरअसल पिछले दिनों दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी के आरोप लगाए थे. जिसमें राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई थी. जिसके कई नाम के वोटर कार्ड होने का आरोप लगाया था. इसके बाद से वोट चोरी का मुद्दा सूर्खियों में है. अब बिहार चुनाव के बाद प्रभात कुमार चर्चा में हैं.

news desk

Recent Posts

नीला ड्रम केस में 19 महीने बाद फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी; 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

मेरठ। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में करीब 19 महीने…

2 hours ago

डा. संजय कपूर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

यूपीसीए की एजीएम में पहली बार आम सहमति नहीं बनने के कारण सभी कमेटियों को…

2 hours ago

मेरठ नीला ड्रम कांड: अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार; 13 महीने के बाद आया ऐतिहासिक वर्डिक्ट

मेरठ के बहुचर्चित और सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर…

3 hours ago

इराक से खत्म हुआ अमेरिका का 12 साल पुराना सैन्य मिशन, ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व’ का औपचारिक अंत

नई दिल्ली। अमेरिका ने इराक में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ चलाए जा रहे अपने…

3 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘Save Democracy’ मार्च; 6 को EC कूच

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

4 hours ago

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में…

4 hours ago