Trending News

जब ग्लैमर क्वीन बनी कातिल, एक्स एडल्ट स्टार ने सौतेले बेटे के प्यार में पति का किया सिर कलम!

हॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से निकली ये कहानी किसी फिल्म से कम नहीं . लेकिन फर्क बस इतना है कि ये रील नहीं, रियल लाइफ मर्डर केस है! लास वेगास की एक कोर्ट में इस वक्त हर किसी की नज़र एक ही नाम पर टिकी है. डेव्यन माइकल्स, जो पहले एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस रह चुकी हैं और अब अपने बच्चों के पिता जोनाथन विलेट की हत्या के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे हैं.
ये मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि नाजायज़ रिश्तों, बच्चों की कस्टडी की लड़ाई और जघन्य अपराध का ऐसा मिश्रण है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है.

सौतेले बेटे से ‘इश्क़’ और पार्टनर का ‘सिर धड़ से अलग’

जांच में पाया गया की, 7 अगस्त, 2023 को हुई जोनाथन विलेट की हत्या की जड़ें दो बड़ी वजहों से जुड़ी हैं: पहला माइकल्स का जोनाथन के बेटे डिवेर विलेट के साथ 2016 से ही चोरी-छिपे रिश्ता था. जोनाथन की मौत के बाद, माइकल्स और डिवेर ने गुपचुप तरीके से 2021 में शादी भी कर ली.
हत्या से पहले, बच्चों की कस्टडी को लेकर जोनाथन और माइकल्स के बीच कड़ा कानूनी विवाद चल रहा था, जिसमें जोनाथन की जीत हुई थी.

पुलिस का दावा है कि माइकल्स ने जोनाथन का सिर धड़ से अलग कर मार डाला और सबूत मिटाने के लिए लाश पर ब्लीच और अमोनिया जैसे केमिकल डाले. सबसे हैरान करने वाली बात तो ये सामने आई की जोनाथन का सिर आज तक बरामद नहीं हुआ है, हालाकी पुलिस उसकी खोज- बीन अब तक कर रही है.

इस सप्ताह लास वेगास में शुरू हुए माइकल्स के जूरी ट्रायल ने मामले को और भी नाटकीय बना दिया है. हालांकि पिछले साल, माइकल्स ने सेकंड-डिग्री मर्डर का दोष स्वीकार कर लिया था. लेकिन सज़ा सुनाए जाने से ठीक पहले, वह भावुक हुईं और अचानक अपना प्ली वापस लेकर जूरी ट्रायल की माँग कर दी.

इसपे सरकारी वकील का कहना है कि माइकल्स ने क़त्ल की बात मानी थी, लेकिन सिर काटने से मना कर दिया. उन्होंने हत्या की वजह जोनाथन द्वारा मारपीट और बेटियों के साथ कथित दुर्व्यवहार को बताया है.

माइकल्स के वकील ने बचाव में चौंकाने वाला दावा किया है. वकील ने कोर्ट में तर्क दिया है कि असली क़ातिल डिवेर विलेट डेव्यन माइकल्स का सौतेला बेटा (वर्तमान पति) हो सकता है, जिसके पास हत्या का मक़सद था.फ़िलहाल, माइकल्स पर अब फर्स्ट-डिग्री मर्डर के आरोप लगाए जा रहे हैं. और आगे अगर वो दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें पहले के 15 साल की सज़ा के बजाय उम्रकैद की सज़ा हो सकती है.

प्यार, धोखा और खून से सनी ये हॉलीवुड मर्डर मिस्ट्री अब कोर्ट में अपने आखिरी पड़ाव पर है. और पूरी दुनिया सांसें थामे इसके फाइनल फैसले का इंतज़ार कर रही है.

news desk

Recent Posts

Ujjain Shahi Masjid: सड़क चौड़ीकरण पर फिर गरमाया विवाद, मस्जिद के बाहर जुटी भीड़ और हाईकोर्ट में आज सुनवाई

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद को लेकर विवाद…

6 minutes ago

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…

1 hour ago

Punjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

3 hours ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

18 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

18 hours ago