Trending News

कारोबारी खूबसूरती पर हुआ फ़िदा…फिर शुरू हुआ प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का खेल? पढ़ें-लेडी DSP की ‘लव ट्रैप’ कहानी!

अक्सर लोग झूठे प्यार में फंस जाते हैं और बाद में धोखा खा जाते हैं। कई लोग खूबसूरत चेहरे पर इतने फिदा हो जाते हैं कि उसके चक्कर में सबकुछ लुटा देते हैं। इसका ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ में देखने को मिला।

दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी ने अपनी खूबसूरती और वर्दी के बल पर दीपक टंडन नाम के एक व्यापारी को ठगने का आरोप झेल रही हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दीपक का आरोप है कि पिछले तीन साल में महिला डीएसपी ने उससे करीब ढाई करोड़ रुपये नगद, एक कार, डायमंड रिंग और लाखों के गहने हड़प लिए।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। दीपक का कहना है कि डीएसपी ने उसे अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए भी मजबूर किया। इसके अलावा, उसने अपने भाई का होटल खुलवाने के लिए भी दीपक से करोड़ों रुपये लिए।

दीपक के अनुसार, उसने डीएसपी की हर मांग पूरी की, लेकिन जब उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने से मना किया, तो महिला डीएसपी ने वर्दी का रौब दिखाकर उसे धमकाया।

वहीं, महिला डीएसपी कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने इसे झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया और कहा कि वे किसी भी जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस मामले ने पुलिस विभाग में हलचल पैदा कर दी है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

news desk

Recent Posts

कहीं आप भी फेक WhatsApp तो नहीं चला रहे? एक क्लिक से लीक हो सकता है मैसेज, कॉल और लोकेशन डेटा

अगर आप WhatsApp को किसी अनजान लिंक के जरिए डाउनलोड करते हैं, तो अब अतिरिक्त…

9 hours ago

हापुड़ में भाई-बहन निकले लुटेरे गैंग के मास्टरमाइंड,लग्जरी कपड़े और महंगे मोबाइल के लिए करते थे वारदात

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के इंद्रलोक कॉलोनी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा…

10 hours ago

इंडियन आइडल के मंच पर छलके करिश्मा कपूर के आंसू, मां बबीता कपूर को बताया असली सुपरस्टार

90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर में…

10 hours ago

‘हेरा फेरी  3’ को फिर लगा झटका, राइटर  रोहन शंकर ने बनाई दूरी; प्रियदर्शन पर रखी वापसी की शर्त

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर…

14 hours ago