Trending News

डायबिटीज कंट्रोल का फॉर्मूला: ये 3 एक्सरसाइज ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल करने में है मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज करने से न सिर्फ वजन कंट्रोल में रहता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। एक्सरसाइज के कई फायदे हैं और डायबिटीज अक्सर खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल का नतीजा होती है। आइये आपको बताते हैं ऐसी बातें , जिनसे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

गलत लाइफस्टाइल से जुड़ी है डायबिटीज

आज की खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के दौर में खुद को फिट रखना एक चुनौती बन गया है। वैसे तो एक्सरसाइज हर किसी के लिए फायदेमंद है, लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने का रामबाण उपाय मानी जाती है।

मोटापा अपने आप में एक गंभीर बीमारी है और यह इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज जैसी समस्याओं से जुड़ा होता है। डायबिटीज के मरीजों को दिनभर अपने ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखनी चाहिए।

स्विमिंग

एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्विमिंग करने से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज दोनों तेजी से कंट्रोल में आते हैं। यह जोड़ों पर ज्यादा दबाव डाले बिना पूरे शरीर की एक्सरसाइज कराती है। इसके साथ एरोबिक एक्सरसाइज करने से शरीर के निचले हिस्से की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है।

वेट ट्रेनिंग

वेट ट्रेनिंग के जरिए भी शुगर लेवल को प्रभावी ढंग से कंट्रोल किया जा सकता है। इससे ब्लड शुगर कम होता है, कैलोरी बर्न होती है और मसल्स मजबूत होती हैं। डायबिटीज मरीज जितना ज्यादा एक्टिव रहेंगे, उतना ही शरीर को फायदा मिलेगा।

योगा

योग करने से शरीर लचीला बनता है और अंदरूनी मजबूती मिलती है। डायबिटीज मरीजों के लिए योग और हल्की

एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। इससे तनाव कम होता है और ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। ज्यादा तनाव लेने से शुगर तेजी से बढ़ सकती है।

Afifa Malik

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

4 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

10 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

11 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

13 hours ago