Entertainment

सिनेमा घरो में आने वाला है धुरंधर’ का तूफान! अर्जुन रामपाल का खतरनाक ‘एंजेल ऑफ डेथ’ लुक देख फैंस बोले — ‘भाई अब गेम खत्म!’”

बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी स्पाई थ्रिलर बनने को तैयार, आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ ने एंटरटेनमेंट जगत में भूचाल ला दिया है. रणवीर सिंह की इस मच अवेटेड मल्टी-स्टारर फिल्म के मेकर्स ने आज एक ऐसा रिवीलिशन किया, जिसने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है.

अर्जुन रामपाल का लुक कर रहा है रोंगटे खड़े

पोस्टर में अर्जुन रामपाल को देख कर यह साफ है कि फिल्म में उनका किरदार एक साधारण विलेन नहीं, बल्कि तबाही का दूसरा नाम होगा. उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना गहरा और इंटेंस है कि दर्शक एक पल के लिए अपनी साँसें थाम लेंगे.

छोटे बाल, खूंखार लुक, लंबी दाढ़ी, आँखों पर काले चश्मे और उंगलियों के बीच दबा सिगार उनका ये लुक कूल बट क्रुएलिटी का मिक्स अप है. अर्जुन का ये लुक खतरनाक गेम चेंजर शाबित होगा.

प्रोडक्शन हाउस ने अर्जुन रामपाल के किरदार को सीधे ‘एंजेल ऑफ़ डेथ’ की उपाधि दी है.

कब आ रहा है मोस्ट अवेटेड ‘धुरंधर’ का ट्रेलर

मेकर्स ने ऑफिशियली डेट बता दी है कि ‘धुरंधर’ का ट्रेलर ठीक 4 दिन बाद यानी 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होगा. सिनेमा के दीवानों के लिए यह ट्रेलर किसी उत्सव से कम नहीं होगा, जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच होने वाली भयंकर टक्कर की पहली झलक देखने को मिलेगी.

रणवीर सिंह के साथ, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे दिग्गजों से सजी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ रही है. अर्जुन रामपाल का ये ‘एंजेल ऑफ़ डेथ’ अवतार क्या करिश्मा करेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा फ़िलहाल दर्शक बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

58 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

1 hour ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

2 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

3 hours ago