Trending News

पहले पीड़ित पर केस, फिर वायरल वीडियो से खुला खेल! लखनऊ में बाहुबली  नेता धनंजय सिंह पर दर्ज हुआ मुकदमा

लखनऊ में जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में महराजगंज ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह, उनके सरकारी गनर और करीब 10 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप हैं ज़मीन पर अवैध कब्जा करने, धमकाने और SC-ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की स्वास्तिका सिटी कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां करीब 4500 स्क्वायर फीट जमीन, सड़क और पीछे के रास्ते पर कब्जे की कोशिश का आरोप है। मंगलवार (29 दिसंबर) को निर्माण कार्य के दौरान जब स्थानीय लोगों के साथ पीड़ित रामू ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान विनय सिंह ने धनंजय सिंह का नाम लेकर लोगों को धमकाया और फोन पर बात कराने की धौंस दी। मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप सामने आया है।

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे तत्कालीन एसएचओ उपेंद्र सिंह ने पीड़ित पक्ष पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

वीडियो वायरल होने के बाद बदली तस्वीर

मामले से जुड़े धमकी और दबंगई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सपा ने भी इस घटना से जुड़े वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विनय सिंह, सरकारी गनर समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ SC-ST एक्ट सहित धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 127(1), 131 और 74 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

शुरुआती कार्रवाई में लापरवाही सामने आने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने के एसएचओ उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

news desk

Recent Posts

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

29 minutes ago

ट्रम्प-पुतिन डील पर अमेरिकी संसद में बगावत: रिपब्लिकन सांसद ही लाएंगे नया बिल, भारत-चीन पर 100% टैरिफ वाले कानून का उल्लंघन?

वाशिंगटन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक फोन कॉल के बाद डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा…

38 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर भीषण मिसाइल हमला: 12 की मौत, 300+ घायल; अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर

नई दिल्ली / रियाद:। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर…

1 hour ago

दिल्ली प्रदर्शन मामले में CJP के तीन नेता आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई

नई दिल्ली । दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता…

3 hours ago

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

18 hours ago