Entertainment

‘धमाल 4’ ने दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल! कमाई में 60.7% की उछाल, दुनियाभर में 50 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

नई दिल्ली: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार पकड़ ली है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 60.7 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया। इसके बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 43.80 करोड़ रुपये पहुंच गया।

विदेशों में भी दिखा शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने दूसरे दिन विदेशी बाजार में 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही ओवरसीज मार्केट में इसकी कुल कमाई 10 करोड़ रुपये हो गई। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 53.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

शाम और रात के शो में बढ़ी दर्शकों की भीड़

दूसरे दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 37.29 फीसदी रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 12.77 फीसदी दर्ज की गई, जो दोपहर में बढ़कर 33.92 फीसदी हो गई। शाम के शो में यह 43.77 फीसदी और रात के शो में सबसे ज्यादा 58.69 फीसदी तक पहुंच गई।

दिल्ली-एनसीआर में फिल्म के 974 शो चले, जहां कुल ऑक्यूपेंसी 37.5 फीसदी रही। वहीं मुंबई में 843 शो हुए और ऑक्यूपेंसी 41 फीसदी दर्ज की गई। अब नजर रविवार के कलेक्शन पर रहेगी कि फिल्म वीकेंड का कितना फायदा उठा पाती है।

क्या है ‘धमाल 4’ की कहानी?

इंद्र कुमार ने इस बार भी अपनी सफल कॉमेडी-एडवेंचर शैली को बरकरार रखा है। कहानी 100 साल पुराने एक रहस्यमयी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत एनिमेशन के जरिए होती है, जहां खजाने और उसके खोए हुए नक्शे की कहानी दिखाई जाती है। इसके बाद घटनाक्रम ऐसा मोड़ लेता है कि नक्शा नष्ट हो जाता है और फिर अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपने-अपने अंदाज में उस खजाने की तलाश में निकल पड़ते हैं। इसी सफर में कॉमेडी, भ्रम और रोमांच से भरपूर घटनाएं फिल्म को आगे बढ़ाती हैं।

 

vineet verma

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, यूपी से राजस्थान तक बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही की ऐसी तस्वीर…

8 minutes ago

राहुल गांधी और खरगे को CJI सूर्यकांत से क्यों नहीं मिला समय? सामने आईं 4 अहम वजहें

कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे…

32 minutes ago

विराट कोहली ने अचानक क्यों छोड़ा टेस्ट क्रिकेट? वसीम जाफर के बयान से फिर उठा विवाद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का दावा है कि विराट कोहली टीम चयन से जुड़े…

47 minutes ago

पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, क्रेशर प्लांट पर 70-80 उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जनपद भरतपुर से एक ऐसी खौफनाक और चौंकाने…

55 minutes ago

होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, अमेरिका के जवाब से नहीं बनी बात, 7 शर्तों पर अटका समझौता

तेहरान ने साफ किया कि सभी शर्तें पूरी होने तक अमेरिका के लिए स्ट्रेट ऑफ…

57 minutes ago

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

18 hours ago