Latest News

Dhamaal 4 Box Office: 6 दिन में 100 करोड़ क्लब के पार! अजय देवगन की कॉमेडी ने दुनियाभर में मचाया धमाल, कमाए 124.36 करोड़

मुंबई: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 10 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के महज छह दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये के ग्रॉस क्लब में एंट्री कर ली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ट्रेड वेबसाइट के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के छठे दिन फिल्म ने भारत में 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कमाई 89.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 107.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

दुनियाभर में 124.36 करोड़ रुपये का कारोबार

विदेशी बाजारों में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। छठे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 1.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके बाद विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 17.25 करोड़ रुपये हो गई।

घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर ‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 124.36 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

पहले वीकेंड में दिखी जबरदस्त रफ्तार

फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 22.50 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रविवार को फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

वीकेंड के बाद सोमवार को कमाई घटकर 8.75 करोड़ रुपये रही, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर वापसी की। बुधवार यानी छठे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

शाम और रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक

बुधवार को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.12 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 6.92 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर के शो में यह बढ़कर 13.62 प्रतिशत हो गई।

शाम के शो में 15.31 प्रतिशत और रात के शो में सबसे ज्यादा 19 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिससे साफ है कि फिल्म को शाम और देर रात के शोज में बेहतर दर्शक मिल रहे हैं।

मजबूत स्टारकास्ट बनी फिल्म की ताकत

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

‘धमाल 5’ पर भी शुरू हुआ काम

फिल्म की सफलता के बीच मेकर्स ने यह भी पुष्टि की है कि ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी के अगले भाग ‘धमाल 5’ पर काम शुरू हो चुका है और इसे भी जल्द दर्शकों के सामने लाने की तैयारी की जा रही है।

vineet verma

Recent Posts

त्योहारों से ठीक पहले रेलवे का धमाकेदार सरप्राइज: 11 लाख से ज्यादा कर्मियों की चमकेगी किस्मत!

दीपावली के ठीक पहले देश के करोड़ों रेलकर्मियों के लिए एक ऐसी खुशखबरी सामने आई…

2 hours ago

Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, जानें कोर्ट ने क्यों सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद एक…

3 hours ago

UP IAS Transfer: यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आजमगढ़-आगरा को मिले नए CDO; DGME की नियुक्ति के नियम भी बदले

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईएएस…

3 hours ago

Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली धमकी, अरब सागर में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर; भारत पर क्या होगा असर?

ईरानी कमांडर ने अमेरिकी युद्धपोतों को दी डुबोने की चेतावनी, मिसाइलों और ड्रोन के दम…

4 hours ago

चुनाव आयोग की बढ़ी मुश्किलें! री-काउंटिंग की रिकॉर्डिंग न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी चुनाव आयोग की एक लापरवाही पर देश की सर्वोच्च अदालत…

4 hours ago

26/11 की अनसुनी कहानी लेकर आ रही ‘प्रहार’, उज्ज्वल निकम के रोल में दिखेंगे राजकुमार राव

26/11 का वह काला दिन, जब गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से मुंबई कांप उठी…

5 hours ago