भारत में इस समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे देश के कई हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे और खराब मौसम के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर व्यापक असर पड़ा है।
यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। खराब विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर भी संचालित किया जा रहा है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, अब तक चार दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक देशभर में 110 ट्रेनें और 224 उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं।
हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कम दृश्यता के चलते कई फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर पा रही हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांच लें और अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें।
दिल्ली एयरपोर्ट पर 128 फ्लाइट्स रद्द, 8 डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर आज आने वाली 64 और जाने वाली 64 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 8 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। खराब मौसम और बेहद कम विजिबिलिटी इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है।
गोरखपुर–दिल्ली उड़ानें भी रद्द
गोरखपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, दिल्ली में खराब मौसम के कारण दोपहर से पहले दिल्ली से गोरखपुर आने वाली और गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट और इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
दिन चढ़ने के बावजूद स्मॉग कायम
दोपहर होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर अब भी घने स्मॉग की चपेट में है। आमतौर पर दिन चढ़ने के साथ स्मॉग कम हो जाता है, लेकिन आज हालात अलग बने हुए हैं, जिससे जनजीवन और परिवहन दोनों प्रभावित हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे परिवहन सेवाओं पर असर जारी रहने की संभावना है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…