टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। घटना आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम से करीब 66 किलोमीटर दूर यलमंचिली के पास हुई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन की दो बोगियों में आग लग गई। यह हादसा रात करीब 12:45 बजे हुआ।
हादसे को लेकर अधिकारियों का बयान भी सामने आया है। उनके अनुसार, एक कोच में 82 जबकि दूसरे कोच में 76 यात्री सवार थे। आग की चपेट में आए बी1 कोच से एक शव बरामद किया गया है। रेलवे के मुताबिक मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है।
कोचों को ट्रेन से किया गया अलग
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों क्षतिग्रस्त कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।
मामले की जांच जारी
आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। इस हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…