Trending News

Delhi-NCR Weather Alert: कोहरे के चलते फ्लाइट और ट्रेनें हुईं लेट, IGI एयरपोर्ट ने दी एडवाइजरी

भारत में इस समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे देश के कई हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे और खराब मौसम के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर व्यापक असर पड़ा है।

यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। खराब विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर भी संचालित किया जा रहा है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, अब तक चार दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक राजधानी में कोहरे के कारण ट्रेन सेवाओं में भारी देरी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली पहुँचने वाली लगभग सभी ट्रेनें 1 से 2 घंटे लेट चल रही हैं। मंगलवार को 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 15 घंटे की देरी से चली थीं, जिसमें तेजस एक्सप्रेस जैसी VIP ट्रेनें भी शामिल थीं, जो 11 घंटे लेट रहीं।

बुधवार को भी हालात में सुधार नहीं हुआ है। कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें आउटर स्टेशनों पर खड़ी हैं। आज नई दिल्ली और आसपास से चलने वाली 104 ट्रेनें लेट हैं, जबकि दो ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बुधवार को मौसम के कोहरे के कारण 148 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, जिनमें 78 अराइवल और 70 डिपार्चर फ्लाइट शामिल हैं।

कई उड़ानों को डायवर्ट भी किया गया। बुधवार को ही एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइटें पहले ही कैंसिल हो चुकी थीं। इसके अलावा, उड़ान भरने और लैंडिंग में भी यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एयरपोर्ट पर कई यात्री अपनी फ्लाइट का घंटों इंतजार कर रहे हैं। कोहरे को देखते हुए IGI एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक करें और उसी अनुसार एयरपोर्ट पर पहुंचें।

news desk

Recent Posts

Meesho के Revenue में आया तगड़ा उछाल और घाटा हुआ कम. फिर भी Shares में क्यों आई 4.5% की गिरावट!

भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में भारत के छोटे शहरों (Tier-2, Tier-3 और Tier-4) में अपनी जबरदस्त…

5 minutes ago

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: ट्रंप ने दी ईरान को ‘सबसे बड़े हमले’ की खुली धमकी, $100 के पार पहुंचा कच्चा तेल

मध्य पूर्व (Middle East) में शांति की सभी उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं…

16 minutes ago

Infosys Q1 Results: JPMorgan के डाउनग्रेड और Jefferies के टारगेट कट के बाद 3% टूटा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंता

टेक जाइंट आईटी कंपनी इंफोसिस के फर्स्ट क्वार्टर “Q1” के नतीजे जारी होने के बाद…

40 minutes ago

NEET Paper Leak Row: ‘पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें फिर संसद आएं’, PM मोदी के वीडियो संदेश पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

NEET पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देर रात जारी किए गए वीडियो…

2 hours ago

Share Market Crash: बाजार खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार! 4 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 700 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजह

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जबरदस्त…

2 hours ago