Trending News

इंदौर में दूषित पानी से हड़कंप, 8 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा गंभीर रूप से बीमार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि मौतों को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अब तक आठ लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है, वहीं 66 से अधिक लोग बीमार होकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी मरीजों का इलाज जारी है।

प्रशासन की ओर से हालांकि अब तक तीन मौतों की आधिकारिक पुष्टि की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है।

इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि इंदौर ने भाजपा को सांसद, विधायक, महापौर और मंत्री दिए, बावजूद इसके शहरवासियों को बुनियादी सुविधाओं के नाम पर सुरक्षित पेयजल तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन पानी की सप्लाई और स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच में जुटा है, जबकि प्रभावित इलाके में एहतियातन वैकल्पिक जल व्यवस्था की जा रही है।

स्थानीय लोगों की माने तो पांच लोगों ने दम तोड़ दिया है जबकि कई लोग अब भी गंभीररूप से बीमार है। कहा जा रहा है कि अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है.लेकिन, देर रात इंदौर महापौर ने अधिकृत रूप से तीन लोगों की मौत की बात कह रहे हैं। हालांकि अब तक इस पूरे मामले में नन्द लाल पाल , तारा बाई , उमा कोरी ,गोमती रावत, सीमा प्रजापति, मंजूलता दिगंबर वाढे, उर्मिला यादव, और संतोष बिचौलिया की मौत की खबर है जबकि ी 66 से ज्यादा लोग इंदौर के अलग अलग अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।

news desk

Recent Posts

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने…

2 minutes ago

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल…

40 minutes ago

चमोली में सुरंग के भीतर अचानक आया पानी-मलबे का सैलाब, 22 मजदूर फंसे; 18 सुरक्षित बाहर, बाकी के लिए रेस्क्यू जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भारी मात्रा में…

45 minutes ago

AI की दुनिया में Anthropic का Claude लाया ‘इनविजिबल वॉटरमार्क’, कॉपी-पेस्ट करने पर भी नहीं मिटेगा निशान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही AI…

7 hours ago

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार आपने रेडियो देखा और उसका…

7 hours ago

टाटा मोटर्स को लगा ‘बड़ा झटका’! सेल्स में आई रॉकेट सी तेज़ी, पर मुनाफ़े में 80% की हुई भारी गिरावट

ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गज Tata Motors ने हाल ही में अपने वित्तीय नतीजे जारी किए…

8 hours ago