Trending News

Delhi Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर तनाव बरकरार; ‘असामाजिक तत्वों’ ने हाईजैक किया प्रदर्शन! घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे स्पेशल CP

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा धांधली के विरोध में जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन 34वें दिन और अधिक उग्र हो गया है। बुधवार शाम हुए भारी पथराव और झड़प के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों का बड़ा दावा है कि जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन को अब बाहरी असामाजिक तत्वों ने पूरी तरह हाईजैक कर लिया है, जो भीड़ की आड़ लेकर सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं।

5 पुलिसकर्मी घायल: RML अस्पताल पहुंचे स्पेशल CP देवेश चंद्र श्रीवास्तव

बुधवार शाम हुई झड़प में 2 एसीपी (ACP) समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थिति का जायजा लेने और घायल जवानों का हाल जानने के लिए देर रात दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायल जवानों के इलाज की जानकारी ली।

पुलिस सूत्रों का बड़ा खुलासा: “छात्रों की आड़ में उपद्रवी भीड़ में शामिल होकर नुकीले पत्थरों और बोतलों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। सरकार की ओर से अभी सख्त बल प्रयोग का आदेश नहीं है क्योंकि सरकार छात्रों से बातचीत का रास्ता निकालना चाहती है। इसलिए सुरक्षाबल भारी संयम बरत रहे हैं।”

जंतर-मंतर बना छावनी: पुलिस और RAF की भारी तैनाती

कल रात के हंगामे के बाद जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था को कई गुना बढ़ा दिया गया है:

  • एंटी-राइट्स गियर के साथ तैनाती: दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है।
  • अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स: दिल्ली पुलिस की मदद के लिए एक्स्ट्रा पैरामिलिट्री फोर्स ने रिपोर्ट कर दिया है और पूरे इलाके को बैरिकेडिंग से सील कर दिया गया है।

CJP चीफ अभिजीत दीपके का आरोप: ‘BJP भेज रही है बाहरी गुंडे’

दूसरी ओर, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई को बेहद बर्बर बताया है और पुलिस अधिकारियों को कोर्ट घसीटने की चेतावनी दी है।

  • गुंडों के इस्तेमाल का आरोप: दीपके ने कहा, “हम एक महीने से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। अब जैसे ही आंदोलन बड़ा हुआ, BJP बाहर से गुंडे भेजकर माहौल खराब करवा रही है। पुलिस खुद पत्थरों के ट्रक लाती है और BJP के लोग पथराव करके CJP को बदनाम कर रहे हैं।”
  • सोनम वांगचुक का अनशन: दीपके ने बताया कि सोनम वांगचुक के अनशन का आज 26वां दिन है। CJP उनसे अनशन वापस लेने की अपील कर रही है ताकि उनकी जान खतरे में न पड़े, लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा।

news desk

Recent Posts

सपा सांसद अफजाल अंसारी की अचानक बिगड़ी सेहत, मेदांता के विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज जारी!

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत…

2 minutes ago

धनतेरस से पहले दिल्ली के व्यापारियों की बढ़ी टेंशन, राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर की ये मांग

त्योहारों की जगमगाहट से दमकती दिल्ली के बाजारों में इस समय करोड़ों का कारोबार सांसें…

41 minutes ago

हर बार मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है सर्दी-जुकाम की परेशानी? कमजोर इम्यूनिटी या एलर्जी, डॉक्टर ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायतें…

12 hours ago

बच्चों से बुजुर्गों तक, आखिर रोज कितना प्रोटीन चाहिए? उम्र और वजन के हिसाब से समझें सही मात्रा, ये हैं आसान फूड्स

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी पोषक…

13 hours ago

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों…

13 hours ago