Trending News

विक्की कौशल की ‘छावा’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत, आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आ रही है। ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे सुपरहिट टीवी शो और हालिया फिल्म ‘छावा’ से दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने वाली युवा अभिनेत्री संचिता उगले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 30 वर्षीय संचिता उगले के निधन की खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। संचिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली, जिसके बाद से उनके साथी कलाकारों और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। हर कोई इस बात से हैरान है कि हमेशा पर्दे पर मुस्कुराने वाली ‘दीया’ (कुमकुम भाग्य का किरदार) ने आखिर क्यों मौत का रास्ता चुना?

14 जून को आई उनकी मौत की खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री और उनके लाखों फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं संचिता के जाने से हर कोई अवाक है।

टीवी और फिल्मों में बनाई थी पहचान

महाराष्ट्र की रहने वाली संचिता उगले की उम्र 30 वर्ष थी। उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में ‘दीया’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे धारावाहिकों में भी नजर आई थीं।

संचिता ने केवल टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। वह विक्की कौशल की चर्चित फिल्म ‘छावा’ में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहना की थी ।

कैसे सामने आई मौत की खबर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संचिता अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ नालासोपारा में रहती थीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थीं।

रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन किसी काम से बाहर गई हुई थीऔर परिवार के अन्य सदस्य भी घर मई मौजूद नहीं थे इसी दौरान संचिता ने अपने बैडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं संचिता

संचिता की मौत की खबर सामने आने के बाद लोगों की नजर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने निधन से कुछ समय पहले ही एक रील वीडियो साझा किया था, जिसमें वह काफी खुश और उत्साहित दिखाई दे रही थीं। यही बात उनके प्रशंसकों को और अधिक हैरान कर रही है।

मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल संचिता उगले की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में किसी सुसाइड नोट की जानकारी सामने नहीं आई है।

आचोले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर मामले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

11 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

12 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

13 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

13 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

13 hours ago