Entertainment

कल्चरल फेस्ट बना अखाड़ा: बोंगांव में शो के बीच मिमी चक्रवर्ती ने आर्गेनाइजर पर लगाया पब्लिक शेमिंग का आरोप

टॉलीवुड की ‘क्वीन’ और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि बोंगांव में हुआ एक हाई-वोल्टेज ड्रामा है। रविवार की रात एक कल्चरल फेस्ट उस वक्त अखाड़ा बन गया जब मिमी ने शो के बीच में ही आर्गेनाइजर पर सार्वजनिक रूप से पब्लिक शेमिंग का आरोप लगाया।

क्या है पूरा मामला?
बोंगांव के नयाग्राम में ‘नया गोपालगंज युवक संघ’ के मंच पर मिमी परफॉर्म कर रही थीं। मिमी का दावा है कि शो के दौरान ही तन्मय शास्त्री नाम के ऑर्गनाइजर ने मर्यादा की सीमा पार कर दी।
उन्होंने बताया की ‘मुझे माइक पर सबके सामने बेइज्जत किया गया और बदतमीजी से स्टेज से उतरने को कहा गया। ये सिर्फ एक कलाकार का नहीं, बल्कि एक महिला की इन्सल्ट है’।

मिमी ने चुप रहने के बजाय कानूनी रास्ता चुना और बोंगांव पुलिस स्टेशन में ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है।

मिमी ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
मिमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के जरिए इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा ‘रिपब्लिक डे के मौके पर जहां हम बराबरी का जश्न मना रहे हैं, वहीं एक महिला कलाकार को सरेआम ह्यूमिलेट किया जा रहा है। मैं अपनी गरिमा से समझौता नहीं कर सकती’।

आर्गेनाइजर का ‘Counter-Attack’
हंगामा बढ़ा तो आर्गेनाइजर पार्टी ने भी अपना पक्ष रखा और मिमी के दावों को सिरे से नकार दिया। आयोजक तन्मय शास्त्री का कहना है: मिमी को रात 10:30 बजे पहुंचना था, लेकिन वो करीब सवा घंटे की देरी से आईं। पुलिस की अनुमति सिर्फ आधी रात तक थी। एग्जाम्स का समय है, इसलिए शो रोकना मजबूरी थी।

आयोजकों ने उलटा मिमी के बाउंसरों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सिक्योरिटी ने क्लब की महिला सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो के जरिए सच का पता लगाया जा रहा है।

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

6 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

8 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

9 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

10 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

10 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

11 hours ago