बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म “Cocktail 2” अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। वजह है इसकी दमदार स्टारकास्ट और उनके बीच की फीस और कमाई का बड़ा अंतर, जिसने फैंस की क्यूरियोसिटी को और बढ़ा दीया है।
इस फिल्म में “शाहिद कपूर”, “कृति सेनन” और “रश्मिका मंदाना” जैसे बड़े और पॉपुलर सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म एक मॉडर्न रोमांटिक-ड्रामा होगी, जिसमें रिश्तों, इमोशन्स और लाइफ के बदलते रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, “Cocktail 2” का कुल बजट करीब 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस बजट का एक बड़ा हिस्सा सीधे तौर पर फिल्म के लीड एक्टर्स की फीस पर खर्च हुआ है। इसी वजह से फिल्म का प्रोडक्शन और स्टार पावर दोनों ही चर्चा में हैं।
फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स की फीस को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो कुछ इस तरह है:
शाहिद कपूर की फ़ीस लगभग 21 करोड़ है,
कृति सेनन की फ़ीस लगभग 8 करोड़
और रश्मिका मंदाना की फ़ीस लगभग 6 से 15 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है, फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार है शाहिद कपूर, जैसे ही ये रिपोर्ट सामने आई इंडस्ट्री में उनके स्टारडम, ब्रांड वैल्यू और बॉक्स ऑफिस अपील को लेकर चर्चा तेज हो गयी है।
“Cocktail 2” को लेकर दर्शकों में इसलिए भी खास उत्साह है क्योंकि यह एक मॉडर्न रिलेशनशिप ड्रामा बताई जा रही है और फिल्म में युवा और पॉपुलर स्टारकास्ट शामिल है। कहानी में इमोशन, लव और कॉम्प्लेक्स रिलेशनशिप्स का तड़का देखने को मिलेगा और साथ ही यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म “Cocktail” की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है
क्रिटिक्स का कहना है की “Cocktail 2” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड का एक मेगा प्रोजेक्ट है, जिसमें बजट और स्टार्स की फीस दोनों ही हाई लेवल पर हैं। इसी वजह से फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि स्क्रीन पर यह स्टारकास्ट कितना धमाल मचाती है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर देश के संगठित क्षेत्र…
प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की हत्या के…
रियाद/वाशिंगटन। यमन के हूती विद्रोही (Houthi Rebels) और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के…
खामोश और गहरे समंदर में जब लहरों का शोर ही सब कुछ होता है, तब…