कश्यप का डबल धमाका, प्राइम पर रिलीज़!
सिनेमा को अपनी बेबाक और इंटेंस नज़रों से देखने वाले फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है. डार्क क्राइम ड्रामा ‘निशांची’ (Nishaanchi) के दो पार्ट्स को उन्होंने आज एक साथ प्राइम वीडियो पर रिलीज़ कर दिया है, और इस रिलीज़ स्ट्रेटेजी ने फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है.
‘पार्ट 1’ थिएटर में, ‘पार्ट 2’ सीधा आपके स्क्रीन पर
‘निशांची’ एक ऐसी सीरीज है जिसका फर्स्ट पार्ट सितंबर में सिनेमाघरों में आया था. लेकिन अब, अनुराग कश्यप की इस क्राइम भरी दुनिया को पूरा देखने के लिए आपको थिएटर जाने की ज़रूरत नहीं है. प्लेटफॉर्म ने ‘निशांची पार्ट 2’ को सरप्राइज़ पैकेज की तरह सीधे अपनी लाइब्रेरी में जोड़ दिया है.
मेकर्स का मानना है कि ये ‘बिंग-वॉच’ का ज़माना है, और दर्शक इस ट्विस्टेड कहानी को बिना किसी ब्रेक के एक ही बार में अनुभव कर सकें, इसीलिए दोनों पार्ट्स को एक साथ स्ट्रीम किया गया है.
जुर्म की दुनिया और जुड़वाँ भाइयों की कहानी
‘निशांची’ की कहानी दो जुड़वाँ किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके चेहरे भले ही मिलते हों, लेकिन उनकी किस्मत और इरादे ज़मीन-आसमान का फर्क रखते हैं. ये सिर्फ़ क्राइम की कहानी नहीं, बल्कि भाईचारा, धोखा, और गुनाहों की कीमत चुकाने की एक गहरी और इमोशनल जर्नी है.
इस सीरीज में हॉट डेब्यू किया है ऐश्वर्य ठाकरे ने, ऐश्वर्य ने इस फ़िल्म में डबल रोल प्ले करके अपनी एक्टिंग परफॉर्मेंस से सबको चौंका दिया है.उनके साथ मोनिका पंवार, वेदिका पिंटो, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे पॉवरहाउस एक्टर्स भी अपनी ज़ोरदार एक्टिंग से एक-दुसरी को टक्कर दे रहे हैं.
डायरेक्टर अनुराग कश्यप खुद कहते हैं, “की ये सीरीज मेरे दिल के बहुत करीब है. पार्ट 1 आपको क्राइम की दलदल में खींचता है, और पार्ट 2 उस दलदल से बाहर निकलने या उसमें डूबने की अंतिम सीरीज होगी.
अगर आप इस एक्शन, इंटेंसिटी और हाई-ऑक्टेन ड्रामा का तड़का देखना चाहते हैं, तो ‘निशांची’ आपकी वॉचलिस्ट की टॉप प्रायोरिटी होनी चाहिए. ये फ़िल्म आज 14 नवंबर से प्राइम वीडियो पर अवेलेबल होगा.
लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…
पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…