Trending News

‘भ्रष्ट शासन का अंत बिना खून बहाए नहीं हो सकता’ – बंगाल में बीजेपी नेता के विवादित बयान से मचा हड़कंप!

बंगाल में एक बीजेपी नेता ने हाल में एक ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसने देश की सियासत में हलचल मचा दी है. पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान हाल ही में नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उठापटक का हवाला देते हुए कहा कि ‘भ्रष्ट शासन का अंत बिना खून बहाए नहीं हो सकता’. उन्होंने राज्य के युवाओं से पड़ोसी नेपाल के हालिया आंदोलन से सीख लेने की अपील भी की.

अर्जुन सिंह ने कहा, ‘बंगाल के इस भ्रष्ट सरकार से कब निपटेंगे? हम इंतज़ार कर रहे हैं. कुछ लोग कहते हैं कि गांधीजी ने कहा था, गीत गाकर आज़ादी मिली, लेकिन मैं इस विचार से सहमत नहीं हूं’.

विपक्ष ने की गिरफ्तारी की मांग

अर्जुन सिंह के इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. टीएमसी नेताओं ने कहा कि भाजपा राज्य में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या की धमकी दी जा रही है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि पूरे राज्य में अर्जुन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी नेता के इस बयान को देशद्रोह बताते हुए कहा कि अर्जुन सिंह लोगों से हथियार उठाने और सशस्त्र विद्रोह करने के लिए उकसा रहे हैं. कांग्रेस ने इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

news desk

Recent Posts

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

5 hours ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

5 hours ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

5 hours ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

5 hours ago