गुजरात के अहमदाबाद में खेली जा रही पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में भारतीय कोचिंग का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) गांधीनगर के सहायक कबड्डी कोच मणिकराज मुदिराज की रणनीतिक विशेषज्ञता के दम पर श्रीलंका की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
अहमदाबाद के नारणपुरा स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में 23 से 31 अक्टूबर तक आयोजित हो रही इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में भारतीय कोचों की साख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है।
ग्रुप-बी के बेहद रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की महिला टीम ने मणिकराज मुदिराज की सटीक रणनीतियों और रक्षात्मक तकनीकों (Defensive Tactics) का परिचय देते हुए बांग्लादेश को 29–19 के अंतर से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही श्रीलंकाई रेडर्स और डिफेंडर्स ने विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा।
अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त समन्वय से मणिकराज को श्रीलंका की पुरुष और महिला दोनों टीमों के मुख्य कोच के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। यह कदम यह साबित करता है कि दुनिया भर में कबड्डी के विस्तार के लिए भारतीय विशेषज्ञों पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
श्रीलंका की महिला टीम के सेमीफाइनल में पहुँचने के बाद कोच मणिकराज मुदिराज ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा:
“श्रीलंका की महिला टीम की इस उपलब्धि पर मुझे गर्व है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खेल कोचिंग की विशेषज्ञता का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में श्रीलंका टीम का मार्गदर्शन करने का अवसर देने और कार्यमुक्त करने के लिए मैं SAI NCOE गांधीनगर और AKFI का हृदय से आभारी हूँ।”
इजराइल की संसद नेसेट में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत है लेकिन एग्जिट…
वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) ने कम समय में महिला क्रिकेट की सबसे चर्चित टी20 लीगों…
करवाचौथ के पावन पर्व पर हर सुहागन महिला चाहती है कि उसकी पूजा की थाली…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच…
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज में अब…
पटना। बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू…