खेल

ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट: आर्य सिंह ने किया उलटफेर, आरव भास्कर व मोहम्मद आरिज भी रोमांचक जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आर्य सिंह ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट के टूर्नामेंट में उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं मोहम्मद आरिज ने टाईब्रेक में रोमांचक जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। शीर्ष वरीय वंशराज जलोटा, दूसरी वरीय फैज किदवई ने अपने-अपने मैचों में आसान जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा  लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में टीवीएस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।

गैर वरीय यूपी के आर्य सिंह ने तब सबको चौंका दिया जब उन्होंने आठवीं वरीय नीलोत्पल सिंह को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। आर्य सिंह ने नीलोत्पल के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने दोनों सेटों में प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया और जीत अपने नाम की।

वहीं यूपी के मोहम्मद आरिज ने यूपी के ही अर्णव श्रीवास्तव को  6-1, 7-6(4) से हराया। आरिज ने पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे सेट में अर्णव ने कड़ी चुनौती पेश की।  सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ, जहां आरिज ने संयम भरा खेल दिखाते हुए जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

पांचवीं वरीय यूपी के आरव भास्कर ने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में ध्रुव सिंह को 6-1, 2-6, 6-1 से हराया। आरव ने पहला सेट आसानी से जीता जबकि वह दूसरा सेट गंवा बैठे। हालांकि निर्णायक तीसरे सेट में आरव ने शानदार वापसी करते हुए जीत अपने नाम की।

तीसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने अनय श्रीवास्तव को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी, जबकि शीर्ष वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने एकाग्र सिंह को एकतरफा 6-0, 6-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

दूसरी वरीय यूपी के फैज किदवई ने अदम्य भदौरिया को 6-0, 6-0 से पराजित किया। वहीं चौथी वरीय यूपी के विराट ने देवांश विज को 6-4, 6-4 से और यूपी के आर्यज पांडेय ने तेजस रस्तोगी को 6-1, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। 

news desk

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव में मिठाई पर सियासी घमासान, नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज; बोले- ‘कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइयां’

पटना। बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू…

17 minutes ago

Jio Platforms IPO Listing: पहले ही दिन 21% उछला शेयर, निवेशकों को हर शेयर पर ₹239 का मुनाफा

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को Jio Platforms के शेयरों की लिस्टिंग…

48 minutes ago

UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम, 30 अक्टूबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें लखनऊ का हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय…

2 hours ago

UP MLC Election Results 2026 : वाराणसी में BJP को झटका, आगरा में सपा के आकाश अग्रवाल जीते, जानिए 11 सीटों के ताज़ा नतीजे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों (शिक्षक और स्नातक क्षेत्र) के लिए…

2 hours ago

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम

संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाने वाला…

3 hours ago