Commonwealth Games 2026 DAY 9: नीरज चोपड़ा पर टिकीं करोड़ों निगाहें, भारत के 6 पदक दांव पर; यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के सामने पदकों की बड़ी चुनौती होगी। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज फाइनल में उतरेंगे और उनके साथ रोहित यादव तथा यश वीर सिंह भी पदक की दौड़ में नजर आएंगे। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और ट्रैक साइक्लिंग समेत कई स्पर्धाओं में भारत के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। नौवें दिन कुल छह पदक मुकाबलों पर भारतीय चुनौती रहेगी।

खबर लिखे जाने तक आठवें दिन भारत के खाते में कोई नया पदक नहीं जुड़ा था, हालांकि देर रात कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने बाकी थे। इनमें 110 किलोग्राम वर्ग वेटलिफ्टिंग फाइनल में लवप्रीत सिंह, पुरुष शॉट पुट फाइनल में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल, 200 मीटर सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर, डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर, चक्का फेंक फाइनल में सीमा कलिरमना और निधि रानी, 5000 मीटर फाइनल में पारुल चौधरी समेत कई भारतीय खिलाड़ी एक्शन में थे।

31 जुलाई 2026: भारत का पूरा शेड्यूल (कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 DAY 9)

समय (IST)खेलमुकाबला / खिलाड़ी
2:35 PMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर हर्डल्स
3:15 PMबॉक्सिंगप्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (जाम्बिया) – महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल
3:20 PMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो
3:30 PM सेजूडोहर्ष सिंह बनाम चिकोंडी कथेवेरा (मलावी) – पुरुष -60 किग्रा, राउंड ऑफ 16
3:30 PM सेजूडोश्रद्धा चोपड़े बनाम जेन मसाक्वोई (सिएरा लियोन) – महिला -52 किग्रा, राउंड ऑफ 16
3:30 PM सेजूडोरोहित बसीर माजगुल बनाम सैमुअल रिबेरो (मोजाम्बिक) – पुरुष -66 किग्रा, राउंड ऑफ 16
3:30 PM सेजूडोअस्मिता डे बनाम ईवा इविंग (स्कॉटलैंड) – महिला -48 किग्रा क्वार्टर फाइनल
3:30 PM सेजूडोयामिनी मौर्य बनाम TBD – महिला -47 किग्रा क्वार्टर फाइनल
नोटजूडोजीतने पर भारतीय खिलाड़ी अगले राउंड में भी उतरेंगे
4:05 PMएथलेटिक्सविशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर और नीरू पाठक – मिश्रित 4×400 मीटर रिले हीट्स
4:30 PMबॉक्सिंगअंकुश पंघाल बनाम जोशुआ ओफोरी (कनाडा) – पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल
5:00 PMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट
5:15 PMबॉल्सभारत बनाम फॉकलैंड आइलैंड्स – पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले
5:21 PMट्रैक साइक्लिंगदिनेश कुमार और रोजित यांगलेम – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट राउंड-1
7:15 PMबॉक्सिंगजैसमीन लांबोरिया बनाम रापेलांग मासेलेला (लेसोथो) – महिला 57 किग्रा सेमीफाइनल
7:30 PMबॉक्सिंगअरुंधति चौधरी बनाम रोजी एक्लेस (वेल्स) – महिला 70 किग्रा सेमीफाइनल
8:15 PMबॉक्सिंगजदुमणि सिंह बनाम फिलिप पुमुलो मुताकेला हाओसेब (नामीबिया) – पुरुष 55 किग्रा सेमीफाइनल
8:30 PMट्रैक साइक्लिंगडेविड बेकहम एलकाचोहटूंगो और जेमश सिंह कीथेल्लाकराम – पुरुष केरिन राउंड-1
10:20 PMबॉल्सनयनमोनी सैकिया बनाम मिल्ड्रेड मकांडाविरे (जाम्बिया) – महिला सिंगल्स
10:46 PMट्रैक साइक्लिंगपुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
11:01 PMट्रैक साइक्लिंगपुरुष केरिन राउंड-2 (क्वालिफाई करने पर)
11:30 PMबॉक्सिंगसाक्षी चौधरी बनाम एम्बर-जेन वॉल (कनाडा) – महिला 51 किग्रा सेमीफाइनल
11:30 PMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन जैवलिन थ्रो
11:45 PMट्रैक साइक्लिंगपुरुष केरिन फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
12:15 AMबॉक्सिंगप्रिया घंघास बनाम लूसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड) – महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल
12:45 AMएथलेटिक्सनीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह – पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (पदक मुकाबला)
12:45 AMबॉक्सिंगलवलीना बोरगोहेन बनाम तारोना खानुम बादी पासोनी ताफाकी (तुवालु) – महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल
1:05 AMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर
1:15 AMबॉक्सिंगसचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलन (वेल्स) – पुरुष 60 किग्रा सेमीफाइनल
1:30 AMबॉक्सिंगनरेंद्र बरवाल बनाम निगेल पॉल (त्रिनिदाद और टोबैगो) – पुरुष 90+ किग्रा सेमीफाइनल
1:30 AMएथलेटिक्सयशस पालाक्षा और संतोष कुमार थमिलारासन – पुरुष 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (पदक मुकाबला)
1:55 AMएथलेटिक्सअनिमेष कुजूर – पुरुष 200 मीटर फाइनल (पदक मुकाबला)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के अब तक के पदक विजेता

भारत अब तक 15 पदक जीत चुका है। स्वर्ण पदक जीतने वालों में मीराबाई चानू, शर्मिला और दिलीप गावित शामिल हैं। वहीं ऋषिकांता सिंह चाननबाम, राजा मुथुपांडी, ज्ञानेश्वरी यादव, अजय बाबू, सर्वेश कुशारे, हरजिंदर कौर, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद बासिल ने रजत पदक अपने नाम किए हैं। कांस्य पदक जीतने वालों में झांडू कुमार, बिंद्यारानी देवी और शिल्पा शायला शामिल हैं।

मेडल की उम्मीदों पर रहेंगी नजरें

नौवें दिन सबसे बड़ी निगाहें पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा पर रहेंगी। इसके अलावा तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में अपनी चुनौती जारी रखेंगे, जबकि अनिमेष कुजूर, यशस पालाक्षा और संतोष कुमार थमिलारासन एथलेटिक्स के पदक मुकाबलों में उतरेंगे। बॉक्सिंग में भी कई भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल खेलेंगे और फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगे।

vineet verma

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

7 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

11 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

12 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

12 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

12 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

13 hours ago