Latest News

Commonwealth Games 2026 Day 5 Schedule: भारत की नजरें 7 पदकों पर, वेटलिफ्टिंग से गोल्ड की उम्मीद; जानें पांचवें दिन का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पांचवां दिन बेहद अहम रहने वाला है। चौथे दिन वेटलिफ्टिंग में एक स्वर्ण और दो रजत सहित तीन पदक जीतने के बाद भारतीय दल पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा। अब तक भारत के खाते में कुल चार पदक आ चुके हैं और टीम पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। सोमवार को भारत के पास सात पदक जीतने का मौका होगा, जिसमें सबसे अधिक उम्मीदें वेटलिफ्टिंग से हैं।

वेटलिफ्टिंग में तीन स्वर्ण जीतने का सुनहरा मौका

भारत की ओर से महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव, 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी और पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में वी अजय बाबू पदक मुकाबलों में उतरेंगे। तीनों खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की मजबूत उम्मीद की जा रही है।

बॉक्सिंग में कई भारतीय मुक्केबाज करेंगे अभियान की शुरुआत

पांचवें दिन बॉक्सिंग रिंग में भी भारत की चुनौती मजबूत रहेगी। सचिन सिवाच अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि अंकुश, साक्षी चौधरी और सुमित कुंडू भी अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे। भारतीय मुक्केबाजों से नॉकआउट दौर में जीत की उम्मीद रहेगी।

एथलेटिक्स में शुरू होगा भारत का अभियान

एथलेटिक्स में भी भारत की शुरुआत होगी। हाई जंप फाइनल में सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे आदर्श राम पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं तेजस शिरसे 110 मीटर बाधा दौड़ की हीट्स में उतरेंगे और क्वालिफाई करने पर फाइनल में भी हिस्सा लेंगे।

स्विमिंग, जिम्नास्टिक और पैरा एथलेटिक्स में भी दांव

स्विमिंग में साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, पैरा एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और बाउल्स में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे।

भारत का पांचवें दिन का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

  • दोपहर 2:40 बजे: एथलेटिक्स – गुरिंदरवीर सिंह (पुरुष 100 मीटर हीट्स)
  • दोपहर 3:00 बजे: एथलेटिक्स – मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन (पुरुष लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग)
  • दोपहर 3:55 बजे: एथलेटिक्स – तेजस शिरसे (110 मीटर हर्डल्स हीट्स)
  • शाम 4:00 बजे: स्विमिंग – साजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स)
  • शाम 4:45 बजे: बॉक्सिंग – सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड), पुरुष 60 किग्रा राउंड ऑफ-16
  • शाम 5:30 बजे: वेटलिफ्टिंग – ज्ञानेश्वरी यादव, महिला 53 किग्रा फाइनल (पदक मुकाबला)
  • शाम 6:00 बजे: बॉक्सिंग – अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा), पुरुष 80 किग्रा राउंड ऑफ-16
  • शाम 6:15 बजे: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक – प्रोतिस्ता सामंता, महिला वॉल्ट फाइनल (पदक मुकाबला)
  • शाम 7:30 बजे: महिला व्हीलचेयर 3×3 बास्केटबॉल – भारत बनाम नाइजीरिया
  • रात 8:00 बजे: वेटलिफ्टिंग – बिंद्यारानी देवी, महिला 58 किग्रा फाइनल (पदक मुकाबला)
  • रात 10:05 बजे: बाउल्स – पुतुल सोनोवाल बनाम अनवर हमादा (केन्या), पुरुष सिंगल्स
  • रात 10:30 बजे: बॉक्सिंग – साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेले (बोत्सवाना), महिला 51 किग्रा राउंड ऑफ-16
  • रात 11:35 बजे: पैरा एथलेटिक्स – शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के शायला, महिला शॉट पुट एफ57 फाइनल (पदक मुकाबला)
  • रात 11:40 बजे: एथलेटिक्स – सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे आदर्श राम, पुरुष हाई जंप फाइनल (पदक मुकाबला)
  • रात 12:30 बजे: वेटलिफ्टिंग – वी अजय बाबू, पुरुष 79 किग्रा फाइनल (पदक मुकाबला)
  • रात 1:00 बजे: बॉक्सिंग – सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककॉनेल (नॉर्दर्न आयरलैंड), पुरुष 70 किग्रा राउंड ऑफ-16
  • रात 1:44 बजे: स्विमिंग – साजन प्रकाश, पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (हीट्स से क्वालिफाई करने पर)
  • रात 1:57 बजे: पैरा एथलेटिक्स – राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी, पुरुष 100 मीटर टी38 फाइनल (पदक मुकाबला)
  • रात 2:15 बजे: एथलेटिक्स – तेजस शिरसे, पुरुष 110 मीटर हर्डल्स फाइनल (हीट्स से क्वालिफाई करने पर)

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

11 हजार की कैंसर दवा के लिए अस्पताल ने मांगे 1.30 लाख रुपये! सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- कीमत में इतना अंतर क्यों, आखिर कहां जाता है पैसा?

नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों…

6 hours ago

एसिड अटैक क्यों नहीं रुक रहे? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल, खुले बाजार में बिक्री पर रोक लगाने की उठी मांग

नई दिल्ली: देश में एसिड अटैक की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया…

7 hours ago

‘अर्नब’ नाम का मतलब है समुद्र, बांग्लादेश ने क्यों चुना ये नाम? जानिए कैसे तय होते हैं चक्रवाती तूफानों के नाम

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग और आपदा…

7 hours ago

वरुण धवन ने कृति सेनन और अमर कौशिक संग फिर निकाली भेड़िये की आवाज, क्या आने वाली है ‘भेड़िया 2’? इस वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

मुंबई: वरुण धवन, कृति सेनन और निर्देशक अमर कौशिक की एक मुलाकात ने फिल्मी गलियारों…

8 hours ago

अमेरिका के मिड-टर्म चुनाव में ट्रंप की परीक्षा, हारे तो बढ़ेंगी मुश्किलें! आखिर कैसे बदल सकता है सत्ता का पूरा गणित?

वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को होने वाले मिड-टर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और…

8 hours ago

विधायक ने इस्तीफा दिया तो जनता क्यों भरे उपचुनाव का खर्च? सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 6 पूर्व MLA भी घेरे में

नई दिल्ली: बिना किसी ठोस वजह के विधायक पद से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने…

8 hours ago