Trending News

दिल्ली फिर गैस चेंबर बनी! सर्दी की दस्तक के साथ हवा में जहर घुला-इंडिया गेट पर गुस्से में उतरे लोग, राहुल गांधी ने उठाए तीखे सवाल!

सर्दी ने दस्तक दे दी है. सुबह उठते ही हल्की ठंड महसूस होने लगी है, लेकिन जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, वैसे-वैसे दिल्ली की हवा और जहरीली होती जा रही है. देश की राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

वही दिल्ली में हवा की गुणवत्ता अब बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी है. बढ़ते प्रदूषण को लेकर लोगों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है. रविवार को राजधानी में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बच्चे, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए.

प्रदूषण पर दिल्ली में उबाल: इंडिया गेट पर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सरकार से पूछा तीखा सवाल

इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों ने ‘स्मॉग से आज़ादी’ और ‘सांस लेना मुझे मार रहा है’ जैसे नारे लिखी तख्तियां थाम कर विरोध जताया। लोगों ने इसे ‘हेल्थ इमरजेंसी’ करार देते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. खराब हवा के कारण दिल्लीवासी सर्दी, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याओं से जूझने को मजबूर हैं. वही राहुल गांधी ने दम घोंटने वाली हवा पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “साफ हवा में सांस लेना मानवाधिकार है. संविधान भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देता है. जो नागरिक साफ हवा की मांग कर रहे थे, उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों हो रहा है? वायु प्रदूषण का करोड़ों भारतीयों पर बुरा असर पड़ रहा है. इससे बच्चों को नुकसान पहुंच रहा है और हमारे देश का भविष्य भी खतरे में है. “

सोमवार सुबह से ही दिल्ली धुएं और धुंध की मोटी परत में लिपटी नजर आई. सूरज की पहली किरण के साथ ही लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी.कई इलाकों में दृश्यता इतनी कम हो गई कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया, जो पूरी तरह से ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इसका मतलब है कि हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा इतनी अधिक है कि यह आम लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल सकती है.

विशेष रूप से अस्थमा, हृदय या फेफड़ों के मरीजों के लिए यह हवा जानलेवा साबित हो सकती है. दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं

फरीदाबाद: AQI 312
गाजियाबाद: 318
ग्रेटर नोएडा: 325
गुरुग्राम: 328
नोएडा: 310

ये सभी आंकड़े ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं, जिसका अर्थ है कि हवा में धूल, धुआं और हानिकारक गैसों की मात्रा खतरनाक स्तर पर है.

दिल्ली की हवा और बिगड़ी: बढ़ते प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, सर्दी ने बढ़ाई परेशानी

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा में लंबे समय तक रहना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश, आंखों में जलन, सिरदर्द और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यह हवा खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए बेहद हानिकारक है.कई लोग पहले ही सांस फूलने, गले में खुजली और आंखों में चुभन की शिकायत कर चुके हैं.

सर्दी के साथ बढ़ी मुसीबत

इस बीच सर्दी ने भी दस्तक दे दी है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है. दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे प्रदूषण का असर और गंभीर हो जाएगा। ठंडी और धीमी हवा के कारण धूल और धुएं के कण ऊपर नहीं जा पा रहे, जिससे हवा और ज्यादा दूषित हो रही है.

पराली और वाहनों से बढ़ा संकट

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि हवा की कम गति, तापमान में गिरावट और नमी बढ़ने के चलते प्रदूषक जमीन के करीब फंसे हुए हैं. वहीं, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से उठने वाला धुआं दिल्ली की हवा में मिलकर प्रदूषण की परत को और घना बना रहा है.

सरकार और डॉक्टरों की अपील

हालांकि दिल्ली सरकार ने वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण, निर्माण कार्यों पर रोक और एंटी-स्मॉग गन जैसे कदम उठाए हैं, लेकिन अब तक हालात में खास सुधार नहीं दिखा है. डॉक्टरों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, और बाहर जाना पड़े तो एन-95 मास्क जरूर पहनें। साथ ही, सुबह या देर शाम सैर करने से बचें क्योंकि इन घंटों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहता है.

news desk

Recent Posts

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

39 minutes ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

2 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

2 hours ago

CJP प्रोटेस्ट के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के बदले नियम, ‘फॉर्म-7’ पर लगाई गई लिमिट

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश की मतदाता सूची (Voter List) की शुचिता बनाए रखने…

3 hours ago

‘प्रिय पीएम अंबानी…’ स्टारलिंक की देरी पर फिर भड़के एलन मस्क, भारत में एंट्री को लेकर छिड़ी नई बहस

नई दिल्ली: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की शुरुआत को लेकर दुनिया के दिग्गज…

4 hours ago

संडीला के 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पीड़ितों से मिलकर प्रशासन से त्वरित राहत की मांग की

हरदोई: जनपद हरदोई के संडीला विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वरिष्ठ…

4 hours ago