खेल

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या, पूर्व मंगेतर ने लगाया था रेप और धोखे का आरोप!

राजकोट. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत पाबारी ने आत्महत्या कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीत पाबारी अपने राजकोट स्थित घर में फांसी के फंदे से लटकते पाए गए.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब पुजारा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की कमेंट्री कर रहे थे.

उनकी आत्महत्या की वजह अभी साफ़ नहीं हुई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2024 में जीत पाबारी के खिलाफ एक रेप केस दर्ज किया गया था.

उनकी पूर्व मंगेतर ने आरोप लगाया था कि सगाई के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने और बाद में जीत ने बिना वजह सगाई तोड़कर दूसरी लड़की से शादी कर ली.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह खुदकुशी का मामला माना जा रहा है. हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से जीत मानसिक तनाव में थे. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुजारा के परिवार की ओर से अभी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

news desk

Recent Posts

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…

31 minutes ago

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

2 hours ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

17 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

18 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

19 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

19 hours ago