Latest News

लखनऊ में पत्रकारपुरम चौराहे पर बवाल: पहले मारपीट-चाकूबाजी, फिर फायरिंग; युवक की पीठ में लगी गोली से सनसनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकारपुरम चौराहे के पास देर शाम हिंसक विवाद और फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में एक युवक की पीठ में गोली लगने के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

मनीष ईटिंग प्वाइंट पर विवाद के बाद बिगड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, पत्रकारपुरम चौराहे स्थित मनीष ईटिंग प्वाइंट पर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें वहां काम करने वाले कर्मचारी अखिलेश को पीठ में गोली लग गई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पहले चाकूबाजी, फिर बदमाश लौटे और की फायरिंग

बताया जा रहा है कि शुरुआती विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना भी हुई थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचा। इसी बीच आरोपी दोबारा मौके पर लौटे और फायरिंग कर दी। गोली चलने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से नाराज कुछ युवकों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम भी लगा दिया।

शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ विवाद, कई लोग पहुंचे थे मौके पर

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7 बजे थाना गोमतीनगर क्षेत्र के पत्रकारपुरम चौराहे के पास अंकित राठौर अपने साथी राम मोहन दीक्षित के साथ चाय की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान प्रणव शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप द्विवेदी और उनके साथ आए 6 से 7 अन्य लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर अंकित राठौर तथा उसके साथियों के साथ मारपीट करने लगे।

पुलिस पहुंची तो आरोपी भागे, एक को हिरासत में लिया गया

सूचना मिलते ही थाना गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर अधिकांश आरोपी वहां से फरार हो गए। हालांकि, प्रणव शुक्ला को मौके से हिरासत में ले लिया गया। इस घटना में प्रणव शुक्ला और राम मोहन दीक्षित भी घायल हुए, जिन्हें चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दोबारा लौटकर की गई फायरिंग, रसोइया हुआ घायल

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान ही अभय प्रताप सिंह अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा और बाइक से जाते समय फायरिंग की। इसी दौरान मनीष ईटिंग प्वाइंट में काम कर रहे रसोइया अखिलेश की पीठ में गोली लग गई। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर ली जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

vineet verma

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, गोल्ड बचाने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को…

7 minutes ago

CWC बैठक में नीतीश कुमार पर चर्चा, सोनिया गांधी के कथित सख्त रुख की खबर से सियासी हलचल

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की हाई-लेवल बैठक के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश…

12 minutes ago

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर ठेले से दुकान तक कैसे पहुंचीं गाजियाबाद की बबीता? 10 हजार के कर्ज से बदली जिंदगी

गाजियाबाद: नंदग्राम की रहने वाली बबीता शर्मा के सामने एक समय परिवार चलाने और तीन…

3 hours ago

न मूर्ति, न प्रसाद घर ले जाने की इजाजत! जमशेदपुर के इस 300 साल पुराने मंदिर में क्यों चढ़ाए जाते हैं सिर्फ मिट्टी के हाथी?

जमशेदपुर: झारखंड के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच एक ऐसा मंदिर मौजूद है, जिसकी…

3 hours ago

राजधानी एक्सप्रेस को क्यों कहा जाता है ‘ट्रेनों का राजा’? 1969 में शुरू हुई इस ट्रेन ने कैसे बदल दिया भारतीय रेल का सफर

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के इतिहास में कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्होंने सिर्फ यात्रियों को…

4 hours ago

पीरियड्स में हर घंटे पैड बदलना पड़ रहा? ये 7 संकेत बताते हैं कि ब्लीडिंग सामान्य नहीं, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

नई दिल्ली: पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की मात्रा हर महिला में अलग हो सकती है।…

4 hours ago