गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार रात निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा हो गया। ‘बोस्की द एम्पायर’ परिसर में दो यूनिट के बीच तैयार किया जा रहा लोहे का भारी ढांचा अचानक तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 10 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
हादसा रात करीब 9:15 बजे हुआ। ढांचा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इमरजेंसी टीमों के पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त निर्माण स्थल पर करीब 10 श्रमिक काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड की ओर से पांच से अधिक दमकल वाहनों के साथ विशेष बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। राहतकर्मी भारी लोहे के ढांचे और कंक्रीट के मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई 108 इमरजेंसी एंबुलेंस तैनात की गई हैं। बचाव अभियान के दौरान किसी भी श्रमिक के घायल अवस्था में बाहर निकाले जाने पर उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।
रेस्क्यू किए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए मेडिकल टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
देर रात तक राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रहा। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें भारी लोहे के ढांचे और कंक्रीट के मलबे को हटाकर यह पता लगाने में जुटी हैं कि कितने श्रमिक अंदर फंसे हुए हैं।
फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की ओर से हादसे में मृतकों या घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का पूरा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने पर है।
मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त पार्टी विरोधी…
आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर दिया…
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बीच आजमगढ़ में…
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के लिए कम बजट आवंटित किए जाने के विरोध…
नई दिल्ली: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सैन्य सरकार के दो बड़े फैसलों ने…
नई दिल्ली: होम लोन की ईएमआई कम करना चाहते हैं तो बैंक बदलना आपके लिए…