Trending News

Budget 2026: शराब के शौकीनों को झटका, बजट के बाद कितनी महंगी होगी शराब?

मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोग शराब पीना पसंद करते हैं। हालांकि, कई लोग महंगी शराब खरीदने में सक्षम नहीं होते और मजबूरी में सस्ती शराब का सेवन करते हैं, जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। वैसे तो शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी, समारोह और शादियों में लोग जमकर शराब का उपयोग करते हैं।

इसी बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया। इस बजट में शराब को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बजट भाषण खत्म होते ही आम लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर शराब को लेकर सरकार ने क्या फैसला किया है।

हालांकि, बजट में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों को महंगा करने की घोषणा की गई है, वहीं शराब को लेकर भी सरकार के फैसले का असर देखने को मिलेगा। शराब के दाम बढ़ने से सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और उन्हें अपनी पसंदीदा शराब के लिए अब ज्यादा खर्च करना होगा।

आज से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। सरकार ने इन उत्पादों पर टैक्स और एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। नए प्रावधानों के तहत अब 40 प्रतिशत जीएसटी के साथ अतिरिक्त सेस और एक्साइज शुल्क लगाया गया है। इसके अलावा सिगरेट पर प्रति स्टिक शुल्क भी लागू कर दिया गया है।

इन बदलावों का सीधा असर धूम्रपान करने वालों पर पड़ेगा, जिन्हें अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी। वहीं, केंद्रीय बजट 2026-27 में शराब स्क्रैप और खनिजों की बिक्री पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) की दर बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दी गई है, जो पहले 1 प्रतिशत थी। इस फैसले से संबंधित कारोबार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ने की संभावना है।

news desk

Recent Posts

GST बचाने के लिए Triumph ने बदला गेम, 400 नाम रखा लेकिन इंजन कर दिया 350cc, कीमत घटी और ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक रेंज…

10 hours ago

महाकुंभ से सुर्खियों में आए अभय सिंह अब बनेंगे ‘फैमिली मैन’: कौन है वो लड़की जिसने बदल दिया बाबा का मन?

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय…

12 hours ago

लखनऊ से DAAKit की बड़ी शुरुआत: MSMEs को अब मिलेगा same-day delivery का फायदा

लखनऊ / नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 — हरियाणा से निकली तेजी से उभरती लॉजिस्टिक्स…

12 hours ago

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…

13 hours ago

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…

13 hours ago