Trending News

काला जादू और मौत का डर… तांत्रिक की हत्या कर आरोपी ने खुद को ‘बचाया’, रोंगटे खड़े कर देगा ये मर्डर मिस्ट्री!

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में अंधविश्वास की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

श्रीनगर थाना क्षेत्र में 13 दिन पहले हुए एक वृद्ध तांत्रिक के ‘ब्लाइंड मर्डर’ का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी लखन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि हत्या के पीछे का कारण न तो कोई पुरानी रंजिश थी और न ही संपत्ति का विवाद, बल्कि आरोपी के मन में बैठा ‘अपनी मौत का डर’ था।

क्या था पूरा मामला?

बीती 26 मई को श्रीनगर कस्बे में स्थित दुर्जन साहू के कुएं से 60 वर्षीय तांत्रिक रामप्रसाद प्रजापति का शव बरामद हुआ था। मृतक झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का काम करता था। शव मिलने के बाद से ही पुलिस के लिए यह मामला एक पहेली बना हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

अंधविश्वास का शिकार बना युवक

महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी लखन साहू और मृतक एक ही गांव के निवासी थे। लखन साहू अपने परिवार में आ रही बीमारियों और अपने भाई की डेढ़ साल पहले हुई मौत के लिए तांत्रिक रामप्रसाद की विद्या को जिम्मेदार मानता था।

लखन के मन में यह वहम इस कदर घर कर गया था कि उसे लगा-“अगर मैंने रामप्रसाद को नहीं मारा, तो मेरी भी मौत निश्चित है।” अपनी जान बचाने के इसी अजीबोगरीब और खौफनाक डर में उसने हत्या की साजिश रची।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी शशांक सिंह ने SOG, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। 13 दिनों तक चली सघन जांच के बाद, मुखबिर की सटीक सूचना पर बिलरही तिराहे से लखन साहू को धर दबोचा गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार गड़ासा (बांका) और उसका मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस टीम को इनाम

इस जटिल और ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए एसपी शशांक सिंह ने पुलिस की संयुक्त टीम की सराहना की है। टीम के उत्साहवर्धन के लिए 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

news desk

Recent Posts

BRICS में बड़ा फैसला! सर्वसम्मति से पास हुआ ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026

भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के बीच दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज…

11 hours ago

कोविड की याद दिला रहा इबोला! कांगो में 7 हजार से ज्यादा केस, 3 हजार मौतें

कांगो में एक खतरनाक वायरस ने ऐसी दस्तक दी है, जिसने दुनिया को कोविड-19 के…

12 hours ago

ट्रायल में नंबर-1, फिर भी एशियन गेम्स से OUT… सपना टूटा तो दिव्यांशी ने मांगी मां-बाप से माफी

एक तरफ था देश के लिए एशियन गेम्स में उतरने का सपना और दूसरी तरफ…

15 hours ago