लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी को गर्व है कि अनुच्छेद-370 की दीवार गिराने का मौका मिला उन्हें गर्व है कि उनकी सरकार को अनुच्छेद 370 की दीवार गिराने का अवसर मिला और आज भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह लागू है , जिससे जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति का सही पैमाना केवल विकास के आंकड़े नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर आने वाली मुस्कान है।
https://twitter.com/IpressHouse/status/2004135668914786355
प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा—चारों का संतुलन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखी, जिसका निर्माण लखनऊ में हो रहा है। इसे उन्होंने भारत की तकनीकी और औद्योगिक शक्ति का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगी सरकार ने व्यापक इंतजाम किए। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। आसपास के जिलों से लगभग 2000 बसों के जरिए लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार 2600 बसों और लगभग 2000 कारों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…