Trending News

अरबों की कंपनी के मालिक दर्शन सिंह साहसी की कनाडा में हत्या से हिला कारोबारी जगत, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में पंजाब के खन्ना जिले के राजगढ़ गांव के मूल निवासी भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव राजगढ़ में शोक का माहौल है और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में चला गया है.

गैंग का दावा — ‘नशे के कारोबार को लेकर विवाद’

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. गैंग का कहना है कि ‘दर्शन सिंह साहसी ‘चिट्ठे’ यानी नशे के कारोबार में शामिल थे. उन्होंने दावा किया कि जब गैंग ने उनसे पैसे की मांग की , तो उन्होंने भुगतान से इनकार कर दिया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया.’

मेहनत से खड़ी की थी अरबों की कंपनी

परिवार के अनुसार, ‘दर्शन सिंह साहसी ने अपनी मेहनत और लगन से अरबों-खरबों की कंपनी खड़ी की थी. उनका एक ऑफिस राजगढ़ में भी है, जहां से उनकी कैनेम कंपनी का मैनेजमेंट संभाला जाता है.’

गांव में मातम का माहौल

दर्शन सिंह के पैतृक गांव राजगढ़ में गहरा शोक व्याप्त है. ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं. उनके मैनेजर नितिन ने मीडिया को बताया कि ‘ दर्शन सिंह एक दयालु और मददगार व्यक्ति थे, जिन्होंने कभी किसी की मदद करने से इनकार नहीं किया.’ इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है.

सोशल मीडिया पर गैंग का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने इस हत्या को अंजाम दिया है. पोस्ट में कहा गया कि ‘दर्शन सिंह ने गैंग को पैसा नहीं दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया’ , जिसके बाद यह कदम उठाया गया.

फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

3 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

4 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

4 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

5 hours ago