Trending News

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी ने घोषित किए सभी उम्मीदवारों के नाम …कौन हैं सतीश यादव जो राघोपुर से देंगे तेजस्वी यादव को सीधी टक्कर ?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बुधवार को प्रत्याशियों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है. इस नई सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले पार्टी ने बीते दिन में 12 नामों की दूसरी सूची जारी की थी, जबकि पहली सूची में 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था. तीनों सूचियों को मिलाकर बीजेपी ने अब सभी 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.

तीसरी सूची में सबसे चर्चित नाम राघोपुर सीट से आया है, जहां भाजपा ने सतीश यादव को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं. राघोपुर आरजेडी की परंपरागत सीट मानी जाती है, ऐसे में बीजेपी ने यहां से मजबूत दांव खेला है.

कौन हैं सतीश यादव?

सतीश यादव बिहार बीजेपी के पुराने और जमीनी कार्यकर्ता माने जाते हैं. वे लंबे समय से वैशाली और राघोपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का काम करते रहे हैं. सतीश यादव अपनी स्थानीय जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं. वे यादव समुदाय से आते हैं, जो राघोपुर की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी ने जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सतीश यादव को तेजस्वी यादव के खिलाफ उतारकर एक बड़ा दांव खेला है.

तीसरी सूची में इन उम्मीदवीरों के नाम हैं शामिल

दूसरी सूची में मैथिली ठाकुर सहित इन्हें मिला टिकट

बीजेपी ने सोमवार शाम को दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे. इसमें चर्चित लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को भी टिकट दिया गया था. मैथिली ठाकुर ने हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थीं, जबकि आनंद मिश्रा ने कुछ महीने पहले जनसुराज छोड़कर भाजपा का दामन थामा था.

पहली सूची 14 अक्टूबर को हुई थी जारी

बीजेपी ने 14 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 71 नाम शामिल थे. अब तीसरी सूची के साथ बीजेपी ने अपने सभी 101 प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं, जिससे बिहार चुनाव में पार्टी की पूरी रणनीति साफ हो गई है.

news desk

Recent Posts

Crude Oil Melt: ‘होर्मुज’ खुलने से कच्चे तेल का निकला तेल; सेंसेक्स 76,500 पार, निफ्टी ने 24,000 को छुआ, रुपया भी हुआ मजबूत

मुंबई।अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते का असर भारतीय शेयर बाजार (Indian…

7 minutes ago

US-Iran Peace Deal: ईरान डील से भड़के नेतन्याहू! ट्रंप से मतभेद खुलकर आए सामने, इजरायल ने कहा- ‘लेबनान से पीछे नहीं हटेगी सेना’

अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते के ऐलान ने मध्य पूर्व (Middle East)…

2 hours ago

US Air Force Base Crash: उड़ान भरते ही खाक हुआ अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर, 8 की मौत; क्या टेस्टिंग फेल होना है वजह?

US B-52 Bomber Crash: अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में स्थित मोजावे रेगिस्तान से एक बेहद…

2 hours ago

Crude Oil Crash: अमेरिका-ईरान शांति समझौते से औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल, फिर क्यों नहीं कम हुए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार से आम उपभोक्ताओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरी खबर आई है।…

2 hours ago