Trending News

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-स्कॉर्पियो की टक्कर में चार लोगों की ज़िंदा जलकर मौत, एक गंभीर

राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. जानकारी के मुताबिक, बालोतरा मेगा हाईवे पर एक ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते लपटों ने स्कॉर्पियो को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही ज़िंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी

भीषण टक्कर और आगजनी के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
चार की मौत, घायल की हालत नाजुक

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मोहन सिंह, शंभू सिंह, पांचाराम और प्रकाश के रूप में हुई है — सभी बाड़मेर के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं, चालक दिलीप सिंह गंभीर रूप से झुलस गया है. उसे सिणधरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा रेफर किया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की.फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.


जैसलमेर हादसे की याद ताज़ा

इससे दुर्घटना के कुछ ही दिन पहले भी जैसलमेर में एक बस में आग लगने से 20 यात्रियों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई थी. लगातार हो रहे ऐसे हादसे राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.

news desk

Recent Posts

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

2 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

3 hours ago

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की…

4 hours ago

GST Arrest Power: क्या खत्म होगी टैक्स अफसरों की गिरफ्तारी की शक्ति? 7 अक्टूबर की बैठक में बड़ा फैसला संभव

जीएसटी लागू होने के करीब नौ साल बाद टैक्स प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को…

4 hours ago

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

14 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

14 hours ago