Trending News

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 9 बजे तक पड़े 13.13% वोट, 121 सीटों पर इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर!

पटना. बिहार की राजनीति में पहला चरण सिर्फ मतदान के लिए ही अहम नहीं होता, बल्कि यह पूरे चुनावी माहौल की दिशा भी तय करता है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिनमें 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान की खबर आ रही है.

पहले चरण में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. प्रमुख गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है. यही चरण तय करेगा कि बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी और क्या नीतीश कुमार दोबारा सत्ता में आएंगे.

पिछले चुनाव में सीटों और वोट प्रतिशत के मामूली अंतर ने पूरे खेल का नतीजा बदल दिया था, जिससे नीतीश कुमार ने सरकार बना ली थी. यही वजह है कि पहला चरण हमेशा से महत्वपूर्ण माना जाता रहा है.

अगर बात 2020 के पहले चरण की करें तो 121 सीटों पर काफी रोचक मुकाबला हुआ था। महागठबंधन ने इन सीटों में 61 सीटें जीती थीं, जबकि एनडीए को 59 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार देखना होगा कि पहले चरण में कौन कितनी सीटें अपने नाम करता है.

बता दे कि NDA 121 सीट पर, महागठबंधन 126 सीट पर और जन सुराज 119 सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं NDA में BJP 48 सीटों पर, JDU 57 सीटों पर, LJP (रामविलास) 14 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

जबकि महागठबंधन में RJD 73 सीटों पर, कांग्रेस 24, भाकपा माले 14, VIP 5, CPI 3 और CPI (M) 5 सीटों पर और IIP 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है.

news desk

Recent Posts

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से…

2 hours ago

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य परंपरा अपनी अनूठी…

2 hours ago

ट्रंप के ‘Economic D-Day’ पर ईरान का पलटवार, अराघची बोले- अमेरिका अपने संकट से ध्यान भटका रहा

अमेरिका और ईरान के बीच आर्थिक टकराव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है।…

2 hours ago

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे…

5 hours ago

कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के…

5 hours ago