बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों ने इस बार कई बड़े चेहरों को टिकट दिया था। इनमें से कई चेहरे चुनाव में फेल होते दिखे, जबकि कुछ एनडीए की लहर में जीत हासिल करते नजर आए.
अगर अलीनगर सीट की बात करें तो यह शुरू से ही सुर्खियों में रही है. इस सीट पर बीजेपी ने सबसे कम उम्र की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारा है, और वर्तमान रुझानों के अनुसार वह जीत के बेहद करीब हैं.
मैथिली ठाकुर ने सुबह से ही चुनावी नतीजों पर नजर बनाए रखी थी. एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. बहुत अच्छा महसूस हो रहा है कि मेरी एक नई यात्रा शुरू होने जा रही है। लोगों ने जो आगे बढ़ाया, उसके लिए मैं खुश हूं.” इस दौरान उन्होंने एक गीत भी गाया: “बधइया बाजे आंगने में, बधइया बाजेज्”.
चुनाव आयोग के अनुसार, छह दौर की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर को 22,236 वोट मिले हैं. वह 8,544 वोटों से आगे चल रही हैं. आरजेडी के बिनोद मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्हें 13,692 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार विप्लव कुमार चौधरी हैं, जिन्हें केवल 686 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुल 24 राउंड में गिनती होगी.
एनडीए की संभावित प्रचंड जीत को लेकर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “मैं शुरू से कह रहा था कि एनडीए भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी. अब तस्वीर लगभग स्पष्ट है कि एनडीए एक बड़े बहुमत के साथ पुनः शासन में आ रही है.महागठबंधन के केवल दावे थे. प्रशांत किशोर का जो हश्र होना चाहिए था, वही हुआ। उनकी जनता में कोई पकड़ नहीं थी.”
, , , ,
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…
पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…
वॉशिंगटन: अमेरिका में शनिवार, 28 मार्च को ‘No Kings’ आंदोलन का तीसरा बड़ा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन…
दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो…
30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते (30 मार्च–5 अप्रैल 2026) में देशभर के सरकारी…