Entertainment

“हमारे लिए नहीं है Bigg Boss”… Afsana Khan ने क्यों लिया शो से दूरी बनाने का फैसला? कहा-“ये अच्छे लोग नहीं”

सिंगर Afsana Khan एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके गाने नहीं, बल्कि Bigg Boss 15 को लेकर दिया गया उनका साफ बयान है। ‘धुरंधर’ फिल्मों के गानों से सुर्खियां बटोर रहीं अफसाना ने दो टूक कहा है कि वह दोबारा इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

बिग बॉस पर अफसाना का साफ इनकार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अफसाना खान से पूछा गया कि क्या वह फिर से बिग बॉस में जाना चाहेंगी, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया कि  “नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं अब किसी रियलिटी शो में नहीं जाऊंगी। अगर किसी गाने के प्रमोशन के लिए मेहमान के तौर पर जाना हो तो ठीक है, लेकिन कंटेस्टेंट बनकर नहीं। वो हमारे लिए नहीं है… अच्छे लोगों के लिए नहीं है।”

शो में हुआ था बड़ा विवाद

अफसाना खान का बिग बॉस सफर काफी विवादों से भरा रहा था। शो के दौरान उनकी Shamita Shetty और Rajiv Adatia के साथ तीखी बहस हुई थी, जो बाद में काफी बढ़ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि शो के मेकर्स को उन्हें घर से बाहर करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अफसाना काफी परेशान हो गई थी। वह घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं और काफी परेशान नजर आईं। यह घटना उस समय काफी सुर्खियों में रही थी।

‘धुरंधर’ के गानों से फिर चर्चा में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अफसाना खान इन दिनों Dhurandhar और Dhurandhar 2 के गानों को लेकर चर्चा में हैं। इन फिल्मों के कुछ ट्रैक्स में उन्होंने अपनी आवाज दी है, जिन्हें सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अफसाना खान को सबसे ज्यादा पहचान उनके सुपरहिट गाने Titliaan Warga से मिली थी। यह गाना काफी वायरल हुआ था और इसी के बाद वह बिग बॉस 15 में नजर आई थीं।

अब अफसाना खान पूरी तरह अपने म्यूजिक करियर पर फोकस कर रही हैं। उनका साफ कहना है कि वह अब किसी भी रियलिटी शो से दूरी बनाए रखेंगी और अपने गानों के जरिए ही दर्शकों से जुड़ी रहेंगी।

Afifa Malik

Recent Posts

टेक इंडस्ट्री में तगड़ा बाउंसबैक! Nvidia को पछाड़ Apple ने फिर छीना दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का ताज

ग्लोबल टेक मार्केट में एक बहुत बड़ा गेम-चेंजर मोड़ आ गया है। टेक जगत की…

18 minutes ago

‘भगवान का अनादर बर्दाश्त नहीं’… कुणाल कामरा की ‘सीता-नीता’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा बवाल, SC के वकील ने थमाया लीगल नोटिस

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर बड़े कानूनी पंगे में फंसते नजर आ रहे…

58 minutes ago

पीवी सिंधु का धमाकेदार कमबैक! जापान ओपन 2026 के फाइनल में बनाई जगह, ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई को दी मात

भारतीय बैडमिंटन की 'क्वीन' पीवी सिंधु ने एक बार फिर कोर्ट पर अपना जलवा बिखेरते…

2 hours ago

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर प्रदर्शनकारियों का फूटा गुस्सा!  CJP ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी से मांगा इस्तीफा

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़ा सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। जंतर-मंतर पर…

2 hours ago

रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव!  क्या दांव पर लगेंगे भारत-अमेरिका के कमर्शियल रिश्ते?

ग्लोबल एनर्जी मार्केट और जियो-पॉलिटिक्स में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने के संकेत हैं।…

2 hours ago

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक; पत्नी का अल्टीमेटम – ‘बिना मर्जी के एक घूंट पानी भी नहीं’

जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की…

3 hours ago