Entertainment

‘बिग बॉस 20’ का काउंटडाउन शुरू! Old vs New की टक्कर और ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ से आएगा बड़ा ट्विस्ट

साल के बाकी 11 महीने भले ही लोग किसी तरह निकाल लें, लेकिन सितंबर आते ही टीवी और सोशल मीडिया पर एक ही शो की चर्चा तेज हो जाती है—बिग बॉस। घर के अंदर कौन आएगा, किसकी दोस्ती होगी, किसका झगड़ा होगा और सबसे बड़ा सवाल—कौन बनेगा इस सीजन का विनर? इन सभी सवालों के जवाब अब जल्द मिलने वाले हैं। तो अपनी कुर्सियों की बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि 6 सितंबर 2026, रविवार को ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। इसके बाद शुरू होगा ऐसा खेल, जिसमें रिश्ते बनेंगे भी और पल भर में टूटेंगे भी। आइए जानते हैं इस बार शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आ सकते हैं और ‘ओल्ड vs न्यू’ की थीम क्या बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाली है।

कब होगा ‘बिग बॉस 20‘ का ग्रैंड प्रीमियर?

जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह अब बस कुछ ही दूर है। ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026, रविवार को होगा, और एक बार फिर सलमान खान शो की कमान संभालेंगे। शो को लेकर सबसे बड़ा सस्पेंस इस बार के नए गेम ट्विस्ट ने बढ़ा दिया है। मेकर्स ने ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसके तहत हर कंटेस्टेंट को गेम में एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। हालांकि, यह जीवनदान कब और कैसे काम आएगा, इसका राज अभी पूरी तरह नहीं खोला गया है।

यानी इस बार बिग बॉस के घर में एक गलती के बाद खेल खत्म नहीं होगा, बल्कि मिल सकता है वापसी का एक और मौका। अब देखना होगा कि कंटेस्टेंट इस ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का इस्तेमाल कब और किस तरह करते हैं।

कौन-कौन बन सकता है ‘बिग बॉस 20′ का कंटेस्टेंट?

‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी कई नामों की चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम अमन गांधी शो का हिस्सा बन सकते हैं।

इसके अलावा रैपर बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी के भी शो में आने की चर्चा है। वहीं, करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के नाम को लेकर भी अटकलें तेज हैं।

रिपोर्ट्स में रियलिटी शो स्टार कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के भी ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने की बात कही जा रही है। इनके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स काजी तौकीर, अर्शिफा खान, अंजलि अरोड़ा और आर्यन केल्विन के नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सामने आ रहे हैं।

वहीं टीवी एक्ट्रेसेस खुशी दुबे और युक्ति कपूर के भी शो में नजर आने की खबरें हैं। हालांकि, इनमें से किन चेहरों की एंट्री पक्की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि ग्रैंड प्रीमियर के दौरान ही होगी।

क्या होगी ‘बिग बॉस 20’  की थीम?

इस बार ‘बिग बॉस’ का खेल सिर्फ नया नहीं, बल्कि पुराने और नए चेहरों की टक्कर वाला होने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन 20 की थीम ‘ओल्ड vs न्यू’ हो सकती है।

इसका मतलब है कि शो में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की री-एंट्री देखने को मिल सकती है, जो नए खिलाड़ियों के सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे। हालांकि, पुराने सीजन से कौन-कौन से कंटेस्टेंट वापस आएंगे, इसे लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

हाल ही में सामने आए एक प्रोमो ने भी इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आए कि “जो ‘करण अर्जुन’ में हुआ था, वो अब बिग बॉस पर होने वाला है।” इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ‘ओल्ड vs न्यू’ थीम को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

एक तरफ होंगे नए चेहरे, जिन्हें पहली बार इस खेल की मुश्किलों का सामना करना होगा, तो दूसरी तरफ हो सकते हैं पुराने खिलाड़ी, जो बिग बॉस के खेल और रणनीतियों से पहले से वाकिफ हैं। ऐसे में मुकाबला सिर्फ टास्क का नहीं, बल्कि दिमाग, रिश्तों और रणनीति का भी होने वाला है।

अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि बिग बॉस के घर में कौन एंट्री करेगा। असली सवाल यह है कि पुराने खिलाड़ियों का अनुभव भारी पड़ेगा या नए चेहरों का जोश? 6 सितंबर को जैसे ही घर का दरवाजा खुलेगा, कई राज सामने आएंगे और शुरू होगा ऐसा खेल, जहां दोस्ती भी दांव पर होगी और हर फैसला किसी का सफर खत्म कर सकता है। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘बिग बॉस 20’  का असली खेल अब शुरू होने वाला है!

news desk

Recent Posts

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में चमके थे, फिर अचानक खत्म हुआ करियर

अजीत अगरकर के बाद चयन समिति की कमान संभालने का दावा, शिव सुंदर दास, आरपी…

2 hours ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 4 लोगों की मौत के बाद CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन; आंसू गैस छोड़नी पड़ी

इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिले की सीमा के पास गोलीबारी में दो लोगों की मौत…

2 hours ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में पहुंची प्रेम कुमार अले और अबू हुबैदा की जोड़ी, मलेशिया से होगा मुकाबला

पुरुष युगल WH1-WH2 वर्ग में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजर सेमीफाइनल और पदक की…

3 hours ago

भारत में धूम मचाने आ रही आयुष्मान और सारा की ‘उड़ता तीर’,पड़ोसी देश नेपाल में हुई बैन, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे—आयुष्मान खुराना और सारा अली खान—अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उड़ता तीर’ से…

4 hours ago

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

मिजोरम के बल्लेबाज ने नागालैंड के खिलाफ 517 गेंदों में जड़े नाबाद 400 रन, फर्स्ट…

4 hours ago

गौतम गंभीर की रणनीति पर गावस्कर ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी की गहराई के चक्कर में कमजोर हो रही टीम इंडिया की गेंदबाजी?

टीम इंडिया के संतुलन पर गावस्कर की चिंता, बोले- आठवें नंबर तक बल्लेबाजी के लिए…

5 hours ago