Trending News

मिग-21 के जांबाज से कमर्शियल पायलट तक! अभिनंदन की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव

2019 में पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाले भारतीय वायुसेना के जांबाज ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह कोई सैन्य मिशन या दुश्मन के खिलाफ हासिल की गई जीत नहीं है। 22 साल तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने के बाद अभिनंदन अब अपने करियर की एक नई उड़ान भरने जा रहे हैं। बता दे वह जल्द ही रीजनल एयरलाइन ‘फ्लाई91’ (Fly91) से जुड़ेंगे और कमर्शियल विमान उड़ाते नजर आ सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना से समय से पहले रिटायरमेंट लेने का फैसला क्यों किया?

पाकिस्तान में लहराया था परचम

पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद 27 फरवरी 2019 को भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई झड़प हुई थी। इस दौरान ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

पाकिस्तानी एफ-16 का पीछा करने और उसे निशाना बनाने के दौरान अभिनंदन का मिग-21 बाइसन भी दुश्मन की मिसाइल की चपेट में आ गया। विमान के क्षतिग्रस्त होने के बाद अभिनंदन ने इजेक्शन सीट की मदद से खुद को सुरक्षित बाहर निकाला और पैराशूट के जरिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भीमबेर जिले के होर्रान गांव में उतरे।

इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। करीब 60 घंटे तक पाकिस्तान की हिरासत में रहने के दौरान अभिनंदन ने अदम्य साहस और संयम का परिचय दिया। भारत के कड़े रुख और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान ने 1 मार्च 2019 को उन्हें वाघा-अटारी सीमा के जरिए भारत को सौंप दिया।

उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया।

क्यों छोड़ रहे हैं भारतीय वायुसेना?

अभिनंदन वर्धमान के भारतीय वायुसेना से समय से पहले रिटायरमेंट लेने की वजह को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फ्लाई91 के प्रवक्ता ने भी इस मामले में कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है।

एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि कर्मचारियों से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी निजी मामला है। यही वजह है कि अभिनंदन की नई भूमिका और एयरलाइन में उनकी जिम्मेदारियों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अब कमर्शियल विमान उड़ाएंगे अभिनंदन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने मार्च 2026 में भारतीय वायुसेना से प्रीमेच्योर रिटायरमेंट लिया। इसके साथ ही वायुसेना में उनका करीब 22 साल लंबा शानदार करियर समाप्त हुआ।

अब वह जल्द ही नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में नई पारी शुरू कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनंदन रीजनल एयरलाइन फ्लाई91 से जुड़ने वाले हैं और कमर्शियल विमान उड़ाते नजर आ सकते हैं।

फ्लाई91 फिलहाल गोवा, कोच्चि, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, हुबली, अगत्ती और लक्षद्वीप समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों को जोड़ने वाली क्षेत्रीय उड़ानें संचालित करती है। एयरलाइन का नेटवर्क करीब 12 शहरों तक फैला हुआ है।

अभिनंदन वर्धमान की पहचान देश के उन चुनिंदा सैन्य अधिकारियों में होती है, जिनकी बहादुरी की कहानी 2019 के भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान पूरी दुनिया ने देखी। अब सैन्य वर्दी से निकलकर उनका विमानन करियर एक नए मुकाम की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि, उनके नए रोल और वायुसेना छोड़ने की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

news desk

Recent Posts

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में चमके थे, फिर अचानक खत्म हुआ करियर

अजीत अगरकर के बाद चयन समिति की कमान संभालने का दावा, शिव सुंदर दास, आरपी…

1 hour ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 4 लोगों की मौत के बाद CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन; आंसू गैस छोड़नी पड़ी

इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिले की सीमा के पास गोलीबारी में दो लोगों की मौत…

1 hour ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में पहुंची प्रेम कुमार अले और अबू हुबैदा की जोड़ी, मलेशिया से होगा मुकाबला

पुरुष युगल WH1-WH2 वर्ग में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजर सेमीफाइनल और पदक की…

2 hours ago

भारत में धूम मचाने आ रही आयुष्मान और सारा की ‘उड़ता तीर’,पड़ोसी देश नेपाल में हुई बैन, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे—आयुष्मान खुराना और सारा अली खान—अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उड़ता तीर’ से…

3 hours ago

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

मिजोरम के बल्लेबाज ने नागालैंड के खिलाफ 517 गेंदों में जड़े नाबाद 400 रन, फर्स्ट…

3 hours ago

गौतम गंभीर की रणनीति पर गावस्कर ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी की गहराई के चक्कर में कमजोर हो रही टीम इंडिया की गेंदबाजी?

टीम इंडिया के संतुलन पर गावस्कर की चिंता, बोले- आठवें नंबर तक बल्लेबाजी के लिए…

4 hours ago