Latest News

ग्रैंड प्रीमियर में अशनूर कौर से लेकर गौरव खन्ना तक की एंट्री… ‘कम इंटरेस्टिंग’ का टैग सुनकर हक्के-बक्के रह गए कंटेस्टेंट्स – बिग बॉस 19 का पहला ट्विस्ट कर देगा हैरान!

टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस 19’ रविवार रात धमाकेदार अंदाज में शुरू हो गया। ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने 16 नए कंटेस्टेंट्स को घर में एंट्री दिलाई. अशनूर कौर, गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद जैसे स्टार चेहरों के साथ-साथ कई नए और नामचीन चेहरे भी इस सीजन का हिस्सा बने हैं. प्रीमियर नाइट पर सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने अलग-अलग अंदाज़ से दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश की, लेकिन शो की शुरुआत के कुछ ही मिनटों में ऐसा धमाका हुआ जिसने घर का माहौल गर्मा दिया.

बिग बॉस का खेल शुरू

पहले ही दिन बिग बॉस ने ऐसा ऐलान किया जिसने सभी घरवालों को चौंका दिया. इस बार घर में 16 सदस्य हैं, लेकिन बेड केवल 15. यानी किसी एक को ‘कम इंटरेस्टिंग’ का टैग देकर बिना बेड रहना होगा. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह फैसला बिग बॉस ने खुद नहीं सुनाया, बल्कि घरवालों के ऊपर छोड़ दिया. इसके बाद घर के अंदर माहौल अचानक गरमा गया. कुनिका सदानंद ने सीधा-सीधा कहा – “हीरोगीरी मत कर, नाम बता चल” जबकि बशीर अली ने साफ कर दिया कि उनके पास नाम है. इस दौरान मृदुल तिवारी ने भी अपनी राय रखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बीच में रोक दिया गया. पहले ही दिन बहस और आरोप-प्रत्यारोप की शुरुआत ने साफ कर दिया कि बिग बॉस 19 आसान सफर नहीं होने वाला.

पहली रात से ही बिग बॉस के घर में दरार

जैसे ही चर्चा आगे बढ़ी, घरवाले एक-दूसरे पर सवाल उठाने लगे और यह साफ हो गया कि शो में पहले दिन से ही दरार डालने का खेल शुरू हो गया है. अशनूर कौर का चुलबुलापन, गौरव खन्ना की मौजूदगी और बाकी स्टार्स की एंट्री ने प्रीमियर को ग्लैमरस बनाया, लेकिन ‘कम इंटरेस्टिंग’ का टैग किसे मिलेगा, इस सस्पेंस ने पूरी कहानी बदल दी. सभी 16 कंटेस्टेंट्स अपने-अपने बचाव में लगे हैं, लेकिन असली ड्रामा तो अब शुरू होगा.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

5 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

6 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

7 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

7 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

7 hours ago