Trending News

शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत! सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार; आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

मुंबई: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 480 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 24,300 के अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी आईटी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ गया।

सेंसेक्स और निफ्टी ने मजबूत बढ़त के साथ की शुरुआत

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 450.78 अंक की तेजी के साथ 77,952.90 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 138.75 अंक चढ़कर 24,314.45 पर कारोबार करता नजर आया। शुरुआती सत्र में बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा। इस दौरान करीब 123 शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 44 शेयरों में गिरावट रही और 5 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

एचसीएल टेक में जोरदार उछाल, बना सबसे बड़ा गेनर

शुक्रवार की तेजी में आईटी कंपनी एचसीएल टेक सबसे आगे रही। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 3.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,120.05 रुपये पर पहुंच गया और यह प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहा।

कंपनी को यूरोप स्थित एक फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी से 1.14 अरब डॉलर का बड़ा रणनीतिक अनुबंध मिला है। इस समझौते के तहत एआई आधारित ऑपरेटिंग मॉडल के जरिए उस कंपनी के डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क संचालन में बदलाव किया जाएगा। इसे इस वर्ष भारतीय आईटी सेवा कंपनियों की सबसे बड़ी डील घोषणाओं में से एक माना जा रहा है।

आईटी और मेटल शेयरों में भी रही शानदार तेजी

एचसीएल टेक के अलावा कई अन्य आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बजाज फिनसर्व करीब 2.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,905.85 रुपये पर कारोबार करता दिखा। टाटा स्टील 2.22 प्रतिशत चढ़कर 191.30 रुपये पर पहुंचा, जबकि टेक महिंद्रा में 2.14 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इसके अलावा टीसीएस और इन्फोसिस के शेयर भी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जिससे आईटी सेक्टर पूरे बाजार की तेजी का प्रमुख आधार बना रहा।

कुछ दिग्गज शेयरों में दिखी हल्की कमजोरी

बाजार में कुल मिलाकर तेजी का माहौल रहने के बावजूद कुछ प्रमुख शेयरों पर बिकवाली का दबाव भी देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में एनटीपीसी में करीब 0.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक और इंडिगो के शेयरों में भी मामूली कमजोरी दिखाई दी।

vineet verma

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

3 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

4 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

7 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

9 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

9 hours ago