एक पुलिस अधिकारी की सरकारी सैलरी कितनी ही हो सकती है? लेकिन तेलंगाना के एक डीएसपी (DSP) ने अपनी नौकरी के दौरान भ्रष्टाचार का ऐसा ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेला कि आज उनके पास कुबेर का खजाना निकला है। तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के ठिकानों पर जब एक साथ छापा मारा, तो जो सच सामने आया उसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है।अधिकारियों का अनुमान है कि डीएसपी की अचल संपत्तियों की मार्केट वैल्यू 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है, जो एक सरकारी अधिकारी की वैध कमाई के दायरे से कोसों दूर है।
ACB की टीमों ने गुरुवार को एक साथ 16 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें डीएसपी के रिश्तेदारों, दोस्तों और बेनामीदारों के घर शामिल थे। इस रेड में मिली संपत्तियों की लिस्ट देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी:
विदेशी शराब का शौक: जांच टीम को तलाशी के दौरान डीएसपी के घर से विदेशी शराब की 23 महंगी बोतलें भी मिली हैं। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत आबकारी (Excise) विभाग को दे दी गई है।
एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b) और 13(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। अभी कई और संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच चल रही है, जिससे इस काली कमाई का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस पूरे सिंडिकेट में और कौन-से बड़े नाम या बेनामीदार शामिल थे।
सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…
अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों पर एक खास…
बिहार की सियासी पिच पर सन्नाटे के बीच अचानक खलबली मच गई है। 23 अक्टूबर…
अमेरिका और ईरान के बीच सुलगती भू-राजनीतिक आग और सैन्य संघर्ष ने अब दुनिया के…
मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…
नई दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्राओं के प्रदर्शन के…